रामकोला/कुशीनगर। रामकोला ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुसम्हां खास में रविवार को संबंधित गांव निवासी अजय सिंह गुड्डू (अजय बिल्डर्स इंजीनियरिंग एंड कांस्ट्रक्शन “ओ. पी.सी.” प्रा0 लिमिटेड) के सौजन्य से स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेला में कैंसर, यूरो, जनरल मेडिसिन, महिला रोग, हड्डी रोग के विशेषज्ञ डाक्टर पहुंचे हुए थे। स्वास्थ्य मेला का तमाम लोगों ने लाभ उठाया।
स्वास्थ्य मेला में पहुंचे सिनर्जी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट गोरखपुर के डाक्टरों द्वारा शिविर में इलाज कराने आये मरीजों को नि:शुल्क परामर्श एवं यथासंभव कुछ दवाईयों का भी वितरण किया गया। लोगों ने आयोजक के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन करना प्रशंसनीय एवं सराहनीय है। इस प्रकार के आयोजन से गरीब व असहाय लोगों को काफी लाभ मिलता है। इसमें सुशील सिंह, मनीष सिंह, कुशाग्र सिंह चौहान, शाश्वत सिंह चौहान, संदीप कुंवर सिंह, डा0 प्रियेश कुंवर सिंह का अपेक्षित सहयोग रहा।
इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणजीत प्रसाद, मार्कण्डेय सिंह ,डाक्टर विजय शंकर, रंजीत सिंह गोलू, विनय सिंह , आदित्य सिंह आदि तमाम स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…