खड्डा/कुशीनगर। राष्ट्रीय इन्टरमीडिएट कालेज भुजवली प्रमुख में मंगलवार को विद्यालय परिसर के समीप स्थित पोखरे की वृहद सफाई विद्यालय के बच्चों तथा एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया। बच्चों की साफ सफाई देखकर लोगों ने इसकी प्रशंसा की।
सफाई के पूर्व बच्चों को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ देवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छता जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है, विना इसके स्वस्थ जीवन की परिकल्पना नहीं की जा सकती। जीवन तभी तक सुरक्षित है जब तक हम प्रकृति के अनुरूप कार्य करें। हमारे पुरखों ने बहुत ही सोच समझ कर हमारे व्रत एवं त्योहार बनाये थे।इसी संरक्षण के उद्देश्य से छठ महापर्व भी मनाया जाता है जो लोक आस्था का महापर्व है।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी संजय पाण्डेय, निर्भय मिश्र, रामस्वरूप पांडेय, आशीष सिंह, मनीष राय , दीपिका सिंह, पल्लवी मिश्रा, सत्येन्द्र मिश्र आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…