खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोस के एक अधेड़ द्वारा दुष्कर्म किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। आरोप है कि दरवाजे पर खेल रही बच्ची को टॉर्च दिखाने के बहाने अधेड़ व्यक्ति जानवरों को बांधने वाली घारी में ले गया। घटना के बाद बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर उसने आरोपी को दांत से काट लिया और किसी तरह घर पहुंची। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए खड्डा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर किया गया।
पीड़ित परिजनों के अनुसार, रविवार की शाम करीब 7:30 बजे एलकेजी में पढ़ने वाली पांच वर्षीय बच्ची घर के दरवाजे पर खेल रही थी। घर के अन्य सदस्य अंदर थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला करीब 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति बच्ची को टॉर्च दिखाने की बात कहकर अपने घारी में ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने चिखते चिल्लाते हुए आरोपी को दांत से काट लिया, जिसके बाद वह घर पहुंची और बेसुध हो गई।
बच्ची की हालत देखकर उसकी मां तत्काल उसे खड्डा स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचीं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज कुशीनगर ले जाया गया, जहां रात में उसका इलाज कराया गया। सोमवार को बच्ची की स्थिति सामान्य होने पर उसने परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी।
इसके बाद बच्ची के चचेरे भाई ने हनुमानगंज पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि उसके पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। पड़ोसी होने के कारण आरोपी के परिवार से उनके अच्छे संबंध थे, लेकिन मासूम बेटी के साथ हुई इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है और पड़ोसी धर्म को शर्मशार कर दिया।
तहरीर मिलने के बाद हनुमानगंज पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा आरोपों की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…
खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…
कुशीनगर। थाना तमकुहीराज के कस्बा तमकुही में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी…
हाटा, कुशीनगर। डोल मेला में डीजे बजाने को लेकर हाटा कोतवाली में कुछ संचालकों…