News Addaa WhatsApp Group

औद्योगिक संस्थान में छात्रों को किया गया टैबलेट वितरण, छात्रों के चेहरे खिले

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 6, 2024  |  8:26 PM

55 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
औद्योगिक संस्थान में छात्रों को किया गया टैबलेट वितरण, छात्रों के चेहरे खिले

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला नगर स्थित महाराणा प्रताप औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को उ0प्र0 सरकार के स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत टैबलेट/स्मार्ट फोन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 57 टैबलेट का वितरण किया गया। टैबलेट पाये सभी छात्रों के चेहरे खिल रहे थे।

बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय नगर के चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री का सपना है कि यहां का युवा समग्र रूप में सक्षम हों। आज के इस तकनीकी युग में प्रदेश में वितरित किये जा रहे टैबलेट व स्मार्टफोन से युवा अपनी पढ़ाई व रोजगार को आगे बढ़ाने में सफल होंगे। विशिष्ट अतिथि अजय गोविन्द राव शिशु ने कहा कि आज के युग में स्मार्टफोन हर व्यक्ति के लिए लाभकारी है। आप लोगों को जो स्मार्टफोन वितरित किए जा रहे हैं उसका प्रयोग केवल अच्छे कार्य व पढ़ाई के लिए करें। विशिष्ट अतिथि व भाजपा के मण्डल अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि युवा सशक्तिकरण योजनान्तर्गत छात्र टैबलेट पाकर प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया का सपना साकार करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रबंधक डा0 धनंजय गोविन्द राव ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर शत्रुन्जय सिंह साधू बाबू, मदनपाल सिंह, संस्थान के प्राचार्य संजीव कुमार यादव, मनोहर गुप्ता, अमरजीत खरवार, रुस्तम अंसारी, सर्वजीत यादव आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking