News Addaa WhatsApp Group

थाई क्लिनिक में तीन दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा कैंप का हुआ शुभारंभ

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Feb 22, 2025  |  7:18 PM

60 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
थाई क्लिनिक में तीन दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा कैंप का हुआ शुभारंभ

बुद्ध धातु शोभायात्रा समारोह के तीसरे दिन भिक्षुओं ने की विशेष पूजा

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

  • माघी पूर्णिमा के उपलक्ष्य में थाई मंदिर में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम

कसया। बुद्ध स्थली कुशीनगर स्थित थाई मोनेस्ट्री परिसर में अमावस्या के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय बुद्ध धातु शोभायात्रा समारोह के तीसरे दिन थाई बौद्ध भिक्षुओं और अतिथियों ने मुख्य महा परिनिर्वाण मंदिर में बुद्ध की लेटी प्रतिमा का विशेष पूजन कर चीवर चढ़ाया। इस मौके पर थाई क्लिनिक में तीन दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा कैंप का शुभारंभ किया गया।

शनिवार को थाई बौद्ध धर्म गुरु था थे बोदी योंग और मुख्य थाई मंदिर में प्रमुख भंते फ़्राविडेस्चेरियन (डॉ. पी सोम पोंग) के नेतृत्व में थाई अतिथि श्रीसमिथ पोंगरीथ, मिसेज किरिनरात, चिया युवान, मिसेज अमपोर्न, मिसेज विफा, चावा लित और भिक्षुओं ने विधि विधान से भगवान बुद्ध का विशेष पूजन किया। इस मौके पर थाई कलाकारों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके पश्चात थाई क्लिनिक में तीन दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा कैंप का शुभारंभ थाई परम्परा के अनुसार किया गया और अतिथियों को बुद्ध की प्रतिमा बौद्ध धर्म गुरुओं ने भेंट की।

कैंप में चिकित्सक डॉ बीएन सिंह, फिजियोथैरेपिस्ट रंजीत, फार्मासिस्ट भारतेंदु भूषण ने 50 मरीजों की जांचकर दवा वितरित की। इस दौरान भंते सोन क्रान, भंते कितिफ़ान, भंते अचान पविन, भंते समित, ओमप्रकाश कुशवाहा, विवेक कुमार गोंड, सूरज कुमार यादव, गौतम शर्मा आदि सहित अन्य भंते मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking