News Addaa WhatsApp Group

थाना सेवरही पुलिस की तत्परता: बैंक में भूले 30 हजार रुपये खोजकर महिला को लौटाए

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 14, 2025  |  8:31 PM

50 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
थाना सेवरही पुलिस की तत्परता: बैंक में भूले 30 हजार रुपये खोजकर महिला को लौटाए

कुशीनगर। थाना सेवरही पुलिस ने ईमानदारी और सतर्कता का उदाहरण पेश करते हुए एक महिला के खोए हुए 30,000 रुपये खोजकर उसे वापस कर दिए।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

मामला थाना सेवरही क्षेत्र के ग्राम पटखौली निवासी शाबरा खातून पत्नी महमूद आलम का है। वह सोमवार को कस्बा सेवरही स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में 80,000 रुपये जमा कराने पहुंचीं थीं। पैन कार्ड न होने के कारण केवल 50,000 रुपये ही जमा हो सके। शेष 30,000 रुपये महिला ने बैंक के टेबल पर ही रख दिए और घर लौट गईं।

बाद में पैसे की याद आने पर जब वह बैंक पहुंचीं, तो टेबल पर रुपये नहीं मिले। परेशान खाताधारक ने तुरंत थाना सेवरही चौकी पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा, कांस्टेबल विमलेश यादव और कांस्टेबल विश्वनाथ राय की टीम बैंक पहुंची।

पुलिस टीम ने बैंक मैनेजर और कर्मचारियों से पूछताछ की और बैंक के सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की। जांच में साफ हुआ कि रुपयों को किसी अन्य ने उठाया नहीं था बल्कि बैंक प्रबंधन ने सुरक्षित रखा था। पुलिस की तस्दीक के बाद बैंक प्रबंधन ने 30,000 रुपये शाबरा खातून को वापस कर दिए।

अपना खोया पैसा वापस पाकर खाताधारक ने पुलिस टीम और बैंक कर्मियों का आभार जताया। पुलिस की सक्रियता और ईमानदारी की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

बरामदगी टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा, कांस्टेबल विमलेश यादव और कांस्टेबल विश्वनाथ राय शामिल थे, जिन्होंने पूरी सतर्कता से कार्रवाई करते हुए महिला को उसकी गाढ़ी कमाई वापस दिलाई।

पुलिस की इस संवेदनशील पहल की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है।

संबंधित खबरें
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking