खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा -नेबुआ मार्ग पर मंगलवार को एक सवारी भरी टेम्पो से नीलगाय टकरा गई , इसके बाद टैम्पो पलट गया और उसमें बैठे 5 सवारी घायल हो गए। दो घायलों की स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
थाना क्षेत्र के केशव पट्टी गांव निवासी विजय रोज की भांति टेम्पो में सवारी भरकर पनियहवा से नेबुआ की ओर जा रहा था कि अचानक एक नीलगाय सामने से तेज गति से आकर टकरा गई जिससे शैम्पू पलट गया और उसमें बैठे सेवरही थाना के शिव टोला निवासी सुरेंद्र निषाद 40 वर्ष, अंकुश 25 वर्ष एवं महेंद्र निवासी नरकहवा चोटिल हो गए।
सभी घायलों को एम्बुलेंस से तुर्कहां सीएचसी भेजा गया जहां अंकुश और सुरेंद्र की स्थिति गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया है। शेष अन्य की हालत स्थिर है।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…