News Addaa WhatsApp Group

तमकुही: खंड विकास अधिकारी ने निरीक्षण कर आवास लाभार्थियों की हकीकत जानी…एक महिला की शिकायत पर हुई जांच

सुनील नीलम

Reported By:

Apr 17, 2023  |  6:06 PM

729 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुही: खंड विकास अधिकारी ने निरीक्षण कर आवास लाभार्थियों की हकीकत जानी…एक महिला की शिकायत पर हुई जांच

तमकुही/कुशीनगर। तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ में खंड विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों की पात्रता, गांव की सफाई व्यवस्था व ग्राम पंचायत द्वारा बनवाई जा रही नाली की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों की कार्य प्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

उक्त ग्राम पंचायत के बहुरिया टोला निवासी बेबी वर्मा पत्नी राकेश वर्मा ने पूर्व में जिलाधिकारी को इस आशय का पत्रक देते हुए आवास का ‌लाभ दिलाए जाने की थी कि वह अपने 100 प्रतिशत दिव्यांग पति के साथ कच्ची झोपड़ी में रहती है। डीएम के निर्देश पर सर्वे तो हुआ लेकिन महिला को आवास नहीं मिला। तो उसने आईजीआरएस कर गांव में अपात्रों को आवास दिए जाने की शिकायत की। बीडीओ गोपीनाथ पाठक ने स्थलीय निरीक्षण कर सभी लाभार्थियों की पात्रता जांची। गांव की सफाई व्यवस्था ध्वस्त देख उन्होंने सफाईकर्मियों का वेतन रोकने की चेतावनी दी और नाली निर्माण हेतु दिशा निर्देश दिया। बीडीओ ने बताया कि शिकायतकर्ता पात्र है, लेकिन आवास की सूची में उसका नाम न होने से लाभ नहीं मिल पाया। रिपोर्ट भेजी जा रही है, आवास दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुन्नीलाल गोंड, रुदल अली, विनोद प्रसाद, रामप्रीत गोंड आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking