News Addaa WhatsApp Group

तमकुही: पानी टंकी परिसर की चहारदीवारी गिरी, ग्रामीणों में आक्रोश

सुनील नीलम

Reported By:

Apr 6, 2024  |  4:55 PM

66 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुही: पानी टंकी परिसर की चहारदीवारी गिरी, ग्रामीणों में आक्रोश

कुशीनगर । तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत पगरा प्रसाद गिरी में पानी की टंकी से समूचा पानी बहकर परिसर में लग गया। इससे टंकी परिसर की बाउंड्री की दक्षिणी दिवार भरभराकर गिर गई। ग्रामीणों ने बाउंड्री के निर्माण कार्य में सफेद बालू व मानक की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। उक्त टंकी से पांच दिनों से जलापूर्ति भी बाधित है। इससे ग्रामीणों को पेयजल के संकट का सामना करना पड़ रहा है।

आज की हॉट खबर- 3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के...

बताते चलें कि ग्राम पगरा प्रसाद गिरी में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए चार वर्ष पूर्व उक्त टंकी की स्थापना हुई थी। गत मंगलवार से तकनीकी समस्या आने के कारण जलापूर्ति बाधित हो गई। टंकी में पानी भरा होने के बावजूद ग्रामीणों के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया। कई शिकायत के बाद ब्लाक के जेई ने शुक्रवार की सायं मिस्त्रियों को जलापूर्ति बहाल करने के लिए भेजा। मिस्त्रियों ने स्वीचवाल खोला तो चूड़ी मिस होने की वजह से वह स्लीप करने लगा और टंकी का पूरा पानी अनियंत्रित होकर परिसर में भर गया। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी के निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी व घटिया सामग्री के प्रयोग के चलते कमजोर बाउंड्री वाल 25 मीटर की लंबाई में भरभराकर गिर पड़ा। साथ ही गड़बड़ी दुरुस्त मन होने के चलते जलापूर्ति भी बहाल नहीं हो सकी। पूर्व प्रधान ज्ञानेंद्र उर्फ डब्लू सिंह, ग्रामीण सुग्रीव प्रसाद, विष्णु देव प्रसाद, रामवृक्ष प्रसाद, छविनाथ प्रसाद, राजेंद्र सिंह, गुड्डू सिंह, दीनानाथ प्रजापति, जंग बहादुर प्रसाद, रामविलास प्रसाद, छोटेलाल प्रजापति ने निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराते हुए शीघ्र जलापूर्ति बहाल करने की मांग करते हुए अन्यथा की दशा में आंदोलन की चेतावनी दी है।

जेई हर्ष भट्ट ने इस संबंध में बताया कि बाउंड्री वाल गिरने की जानकारी है। जांच की जा रही है, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एक सप्ताह में नई बाउंड्री वाल का निर्माण करा दिया जाएगा। रविवार तक जलापूर्ति बहाल करा दी जाएगी।

संबंधित खबरें
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”

सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…

पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking