News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुही: कृष्ण जन्म का प्रसंग सुन झूम उठे श्रद्धालु

सुनील नीलम

Reported By:

Apr 26, 2023  |  6:45 PM

527 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुही: कृष्ण जन्म का प्रसंग सुन झूम उठे श्रद्धालु WhatsApp
Responsive image
  • पंच दिवसीय प्रतिष्ठात्मक श्री विश्वकर्मा महायज्ञ एवं संगीतमयी श्रीमद् भागवत चर्चा

तमकुही/कुशीनगर। तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत राजापाकड़ के छोटकी राजापाकड़ टोला में नवनिर्मित विश्वकर्मा मंदिर में प्रतिमा की स्थापना के निमित्त रविवार से आयोजित पंच दिवसीय प्रतिष्ठात्मक श्री विश्वकर्मा महायज्ञ एवं संगीतमयी श्रीमद् भागवत चर्चा के तृतीय दिन मंगलवार की रात्रि वृंदावन से पधारे कथावाचक अनुभव कृष्ण महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाया। जिसे सुनकर श्रद्धालु झूम उठे।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

कथावाचक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि जब जब धर्म की हानि होती है, जब जब अधर्म बढ़ता है, तब सज्जन लोगों की रक्षा के लिए मै आता हूं, दुष्टों के विनाश करने के लिए व धर्म की स्थापना के लिए मैं आता हूं। उन्होंने कहा कि संसार व समाज में फैले अनाचार, अधर्म व निरंकुश शासन कर रहे जरासंध, कंस, शिशुपाल जैसे अधर्मियो का अंत करने के लिए भगवान को अवतार लेना पड़ा और समाज का कल्याण हुआ। हमारे बीच भगवान आनंद रूप में प्रकट होते तो हैं तो विषय वासनाओं का अंत होता है। कथावाचक ने गज ग्राह की कथा सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। यज्ञाचार्य पं. अवनींद्र नाथ शुक्ल व पं. दीपक राम त्रिपाठी ने परायण पाठ किया। इस दौरान ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking