News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिला स्वच्छता समिति, क्रियान्वयन व समन्वय समिति की बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 26, 2023  |  6:35 PM

770 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिला स्वच्छता समिति, क्रियान्वयन व समन्वय समिति की बैठक
पडरौना/कुशीनगर। जिला स्वच्छता समिति एवं जिला क्रियान्वयन व समन्वय समिति की बैठक  जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि करते हुए व्यक्तिगत शौचालय निर्माण प्रगति, बायोगैस प्लांट निर्माण प्रगति, सॉलि़ड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट में चयनित गांव, रेट्रोफिटिंग,ग्राम पंचायत विकास योजना के संदर्भ में सतत विकास लक्ष्य आदि पर समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के संदर्भ में निर्देशित किया कि व्यक्तिगत शौचालय के संदर्भ में सत्यापन में शिकायत ना आए,किसी भी प्रकार की पैसे उगाही की शिकायत ना आए तथा एक ही व्यक्ति को कई शौचालय आवंटित किए जाने की शिकायत ना आये। सरकारी जमीन,तालाब की भूमि,अवैद्य कब्जे की भूमि आदि के संदर्भ में पीएम आवास नहीं आवंटित किया जाए। सामुदायिक शौचालय के संदर्भ में  केअर टेकर को समय से भुगतान नहीं होने की समस्या पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी तमकुही पर कार्रवाई के निर्देश दिए। सभी संबंधित केअर टेकर को समय से भुगतान किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को यह निर्देशित किया कि पंचायत सहायकों के माध्यम से जनसेवा केंद्र को सक्रिय कराएं और फैमिली आईडी कार्ड को बनाए जाने में भी गति लावे । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी,समस्त खंड विकास अधिकारी गण आदि मौजूद रहे।

आपके लिए और..- 🚛 कसया में ट्रांसपोर्टरों की महा बैठक, हर मंडी के...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को लेकर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने की पैदल गश्त
राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को लेकर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने की पैदल गश्त

हाटा कुशीनगर ,राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को दृष्टिगत रखते हुए नगर में सुरक्षा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking