News Addaa WhatsApp Group

तमकुही: माखन चोरी की बाललीला सुन हर्षित हुए श्रद्धालु

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 11, 2023  |  6:12 PM

26 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुही: माखन चोरी की बाललीला सुन हर्षित हुए श्रद्धालु

कुशीनगर। तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत सेमरा हर्दोपट्टी में श्री हनुमान कथा कुंज राधेश्याम मंदिर परिसर मे़ आयोजित सात दिवसीय अखंड सीताराम नाम संकीर्तन व श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के चौथे दिन रविवार की रात अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक ज्ञानप्रकाश पांडेय ने श्रोताओं को माखन चोरी की लीला का वर्णन किया।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

कथावाचक ने कहा कि जब श्रीकृष्ण भगवान पहली बार घर से बाहर निकले तो उनकी बृज से बाहर मित्र मंडली बन गई। सभी मित्र मिलकर रोजाना माखन चोरी करने जाते थे। सब बैठकर पहले योजना बनाते किस गोपी के घर माखन की चोरी करनी है। श्रीकृष्ण माखन लेकर बाहर आ जाते और सभी मित्रों के साथ बांटकर खाते थे। भगवान बोले जिसके यहां चोरी की हो उसके द्वार पर बैठकर माखन खाने में आनंद आता है। माखन चोरी की लीला का बखान करते हुए उन्होंने भगवान कृष्ण के बाल रूप का सुंदर प्रकार से वर्णन किया। गोवर्धन पूजा प्रसंग सुनाते हुए कथावाचक ने कहा कि इस लीला से भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव के अहंकार को तोड़ा। मध्यप्रदेश के चित्रकूट से पधारी कथावाचिका उमा शास्त्री ने रामकथा मे पुष्पवाटिका प्रसंग व धनुष यज्ञ प्रसंग सुनाया। इस दौरान मुख्य आयोजक महंत बालक दास उर्फ श्याम दास जी महाराज,  यज्ञाचार्य अभिषेक शुक्ल, प्रधान अंगद रजक, प्रेम शंकर सिंह, राजू माली, परमहंस सिंह, उत्तीम राव, पीटर सिंह, हेमंत सिंह, जयराम प्रसाद, टोनी सिंह, प्रेम शंकर सिंह, महेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking