News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज : आंगनवाड़ी केन्द्र के शौचालय टंकी पर पानी का आरओ लगाने से ग्रामीणों में आक्रोश जिलाधिकारी के यहां प्रदर्शन करेंगे आंगनवाड़ी में पढ़ने वाले बच्चे

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 4, 2025  |  4:28 PM

113 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : आंगनवाड़ी केन्द्र के शौचालय टंकी पर पानी का आरओ लगाने से ग्रामीणों में आक्रोश जिलाधिकारी के यहां प्रदर्शन करेंगे आंगनवाड़ी में पढ़ने वाले बच्चे

तमकुहीराज ,कुशीनगर। स्थानीय विकास खण्ड के गांव पखिहवा उर्फ करजहा में आंगनवाड़ी केंद्र के शौचालय की टंकी के ऊपर पानी का आरओ लगाने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया है। ग्रामीणों ने बगल में खाली स्थान पर पानी का आरओ लगाने की मांग की है।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

बताते चले कि ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनवाड़ी केंद्र में छोटे बच्चों व महिला कर्मचारियों के लिए बने शौचालय के टंकी को ध्वस्त करने से शौचालय बंद हो जाएगा। और मुश्किलें बढ़ जाएगी। ग्रामीणों के साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंद्रभूषण मिश्र व ग्राम पंचायत अधिकारी भी मौके पर पहुँच शौचालय को नुकसान न पहुँचाने और बगल में पानी का आरओ लगाने की बात कार्यदाई संस्था से कहीं है, लेकिन कार्यदायी संस्था के लोग उलटे धमकी देने लगे है।

जानकार लोगों द्वारा जो बाते बताया जा रहा है उस पर अगर विश्वास करे तो उक्त कार्यदायी संस्था ने बिना पानी के आरओ लगाए ही सरकार से एक क़िस्त का भुगतान करा लिया है, दूसरी क़िस्त उठाने के पूर्व जांच में चोरी न पकड़ जाय इसके लिए आनन फानन में निर्माण कराया जा रहा है।ग्रामीणों ने आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का एक जत्था जिलाधिकारी कुशीनगर के यहां आंगनवाड़ी के बच्चों के साथ उनका शौचालय बचाने के लिए प्रदर्शन कर अपनी बात रखने की तैयारी में जुटे हैं।

उक्त प्रकरण के सम्बंध में पूछे जाने पर कार्यदायी संस्था के लोग मीडिया से कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुए। उनका कहना था कि इससे पत्रकारों को क्या मतलब है। मुझे सरकार ने पैसा दिया है, मैं निर्माण करा रहा हूँ। जिसको जरूरत होगी शौचालय बनवा लेगा।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking