News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज : आर्केस्ट्रा में चली चाकू, एक जख्मी हालात गंभीर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 24, 2025  |  1:29 PM

95 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : आर्केस्ट्रा में चली चाकू, एक जख्मी हालात गंभीर

कुशीनगर । तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक ग्राम सभा में आई बीती रात्रि बारात में आर्केस्ट्रा में फरमाइश गाना के लिए युवकों के दो गुट में हुई चाकू बाजी में एक युवक जख्मी हो गया है, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल है,वही मौके से एक मोटर साइकिल भी बरामद हुआ है।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय थाना तमकुहीराज के ग्राम सभा
गोसाई पट्टी में बीती रात आई बरात में ऑर्केस्ट्रा देखने पहुँचे युवकों के दो गुटों में आगे पीछे खड़ा होने और गाना के फरमाइश और हूटिंग करने को लेकर आपस मे भिड़ंत कर गए। विवाद इतना बढ़ा गया कि उसी में एक एक युवक ने विशाल पटेल उम्र 22 वर्ष पुत्र किशोर पटेल पर ताबोडतोड़ चाकू से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। ग्राम सभा गोसाई पट्टी में ओमप्रकाश पटेल के घर बरात में आई हुई थी। जिसमे गांव का ही युवक विशाल पटेल भी आर्केस्ट्रा देखने गया हुआ था। वहीं दूसरे गांव से बाइक से आर्केस्ट्रा देखने आये मनबढ़ युवकों ने आगे पीछे खड़ा होने, हूटिंग करने और फरमाइश करने को लेकर दबाव बनाते हुए बरातियों एवं ऑर्केस्ट्रा वालों से विवाद करने लगे। चूंकि गांव में बरात आई हुई थी। इस लिए विशाल पटेल ने हस्तक्षेप कर लोगों को समझाने का प्रयास किया। यह बात बाइक से आये मनबढ़ युवकों को नागवार गुजर गई। उन्हीं बाइक सवार युवकों में से एक युवक ने चाकू निकाल विशाल पर कई वार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। और युवक घटना स्थल का माहौल देख बाइक छोड़ मौके से फरार हो गये। ग्रामीणों ने घायल विशाल को इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज लाये। जहां चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार करने के उपरांत उसे नाजुक स्थिति में मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।

घटना की सूचना पर पहुँची तमकुहीराज थाने की पुलिस ने मौके से बाइक बरामद करते हुए जांच में जुटी हुई है। समाचार लिखते समय तक इस प्रकरण में कोई अभियोग पंजीकृत नहीं हुआ हैं।

संबंधित खबरें
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking