News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज : असामाजिक तत्वों ने माता रानी की पिंडी किया खंडित,पुलिस ने बनवाया

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 14, 2025  |  2:10 PM

98 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : असामाजिक तत्वों ने माता रानी की पिंडी किया खंडित,पुलिस ने बनवाया

तमकुहीराज : असामाजिक तत्वों ने माता रानी की पिंडी किया खंडित,पुलिस ने बनवाया

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

कुशीनगर । तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसौनी बुजुर्ग के टोला कबिलसवा गांव में रविवार की रात अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा काली माता के स्थान (मां दुर्गा) स्थित पिंडी को खंडित कर दिया गया था। जिसे देख गांव में चर्चाओं की बाजार गर्म हो चला, सूचना पर पहुँची पुलिस ने तत्काल राज मिस्त्री को बुला दुर्गा माता के पिंडी को बनवा दिया हैं।

बताते चले कि काली माता (दुर्गा माँ) की पिंडी तोड़े जाने की घटना की जानकारी होने के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों मे चर्चाएं आम हो गई। सोमवार को सुबह जब ग्रामीण पूजा के लिए काली माता दुर्गा माता के स्थान पर पहुंचे, तो देखा कि मां दुर्गा की पिंडी टूटी हुई है। यह देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तमकुहीराज थाने को देते हुए इसकी जांच कर काली माता दुर्गा माँ के पिंडी को खंडित करने वाले लोगों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की मांग करने लगे।

सूचना मिलते ही डिबनी बंजरवा चौकी पुलिस और तमकुहीराज थाने की टीम मौके पर पहुंची गयी। और ग्रामीणों को समझाते हुए खंडित पिंडी को तत्काल राज मिस्त्री को बुलाकर बनवा दिया है। ग्रामीणों की माने तो पुलिस ने उन्हें इस मामले को लेकर शांत रहने की हिदायत दी है। पुलिस के रुख को देख ग्रामीण शांत हो गये है। लेकिन ग्रामीणों ने यह आरोप भी लगाया है कि क्या माता की खंडित पिंडी को बनवा देने से ही समस्या का समाधान हो जाएगा। या पुलिस पिंडी को खंडित करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई भी करेगी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बना हुआ है।

इस विषय में प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज का न्यूज अड्डा से कहना हैं कि माता रानी की पिंडी को अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा खुरच दिया गया था,जिसे बनवा दिया गया हैं,साथ ही अराजक तत्वों की खोज बीन किया जा रहा हैं।

संबंधित खबरें
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking