कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र अंतर्गत डीबनी बंजारवा और रामपुर राजा के बीच सरेह में खेत में अवैध मिट्टी खनन कर रहे एक जेसीबी मशीन और मिट्टी लदा ट्रेक्टर ट्राली को खनन विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में बरामद किया गया है।जबकि और ट्रेक्टर ट्रालियां जांच टीम को देख कर भागने में सफल हो गए।

Oplus_131072
बता दे कि खनन विभाग और स्थानीय पुलिस को जरिए मुखबिर यह सूचना मिली कि तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उपरोक्त जगह पर अवैध रूप से खनन ढ़हरेले से हो रहा है। सूचना पर विश्वास कर जिला खनन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह,पुलिस चौकी प्रभारी डीबनी बंजारवा अवनीश कुमार सिंह की टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश डाल कर उपरोक्त बरामदगी करने में सफलता हासिल किया है।
खनन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त के विषय में आगे की विधिक कार्यवाही जारी है। बरामद वाहन स्थानीय पुलिस को सपुर्द कर दिया गया है।
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…