तमकुहीराज : बड़ी गंडक नहर में अज्ञात युवती का मिला शव ,चर्चाओं की बाजार गर्म
कुशीनगर । तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा चट्टी बड़ी गंडक नहर राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित पुलिया के नीचे एक बाईस वर्षीय युवती का शव मिला है। मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच चुकी है, साथ ही शव को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को लगभग दिन के एक बजे के आस पास किसी ने बड़ी गंडक नहर के लतवा चट्टी पुलिया के नीचे एक युवती का शव देखा,देखते ही देखते वहां लोगों का इकठ्ठा होना शुरू हो गया,युवती सलवार सूट पहनी हुई हैं।किसी ने इसकी सूचना तमकुहीराज पुलिस को दिया,पुलिस भी मौके पर पहुंच कर शव को नहर से बाहर निकलवाने की कवायद शुरू किया हैं।
जानकारी रहे कि शव को लेकर चर्चाओं की बाजार गर्म है।उपस्थित लोगों द्वारा तरह तरह की बाते की जा रही है,शव की पहचान करने की कोशिश जारी हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।
When searching for traditional health mixes, nutrition powders, porridge mixes and malt drinks, finding…
कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…
मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…