कुशीनगर। तमकुहीराज कस्बे में आयोजित डोल मेले के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को तमकुहीराज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू भी बरामद किया है।पुलिस की इस कार्रवाई से मेले में हुई घटना को लेकर चल रही कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 18 सितंबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय के नेतृत्व में तमकुहीराज पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चाकूबाजी की घटना में वांछित अभियुक्त फारूख अली पुत्र मुस्ताक अली, निवासी डुमरिया, थाना तरयासुजान, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना तमकुहीराज में दर्ज मु0अ0सं0 238/2026, धारा 109, 352, 351(2) बीएनएस एवं 04/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित वांछित बताया गया है। पुलिस ने उसके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया एक चाकू बरामद किया है।
तमकुहीराज डोल मेले में हुई चाकूबाजी की घटना के बाद पुलिस द्वारा आरोपित की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बरामदगी को मामले की विवेचना में महत्वपूर्ण माना है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय, थाना तमकुहीराज, चौकी प्रभारी कस्बा तमकुही उपनिरीक्षक आकाश सिंह, कांस्टेबल शिवबदन यादव, प्रशिक्षु कांस्टेबल सत्येश उपाध्याय, थाना तमकुहीराज की अहम रोल रही है।
मोतीचक कुशीनगर , विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में बेसिक शिक्षा…
कुशीनगर। जिला मुख्यालय पडरौना में शुक्रवार को वाहन प्रेमियों और उपभोक्ताओं के लिए एक…
राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…
हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…