News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज : हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर क्रमिक अनशन शुरू बीस दिन गुजर गए गिरफ्तार नहीं हुए आरोपी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 10, 2025  |  5:54 PM

220 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर क्रमिक अनशन शुरू बीस दिन गुजर गए गिरफ्तार नहीं हुए आरोपी WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । अपने बेटे के हत्यारों की तमकुहीराज पुलिस द्वारा गिरफ्तारी नहीं किये जाने को लेकर एक माँ अपनी दो बेटियों के साथ गांव के चौराहे पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। ग्रामीण भी महिला के पक्ष सहयोगी के भूमिका में नजर आ रहे है। समाचार लिखते समय तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे।

आपके लिए और..- पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई...

बता दे,तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव लतवा मुरलीधर निवासिनी पीड़ित महिला मंजू देवी पत्नी सुग्रीव का आरोप है कि 19 मार्च को गांव के ही कुछ लोगों ने विवाद में उनके एकलौते बेटे अमित राय को मारपीट कर घायल कर दिया था। जिनकी 20 मार्च को इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। 21 मार्च को जब पीएम से शव आया तो उनके साथ ग्रामीण मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दाह संस्कार से मना कर दिया था। अगले दिन 22 मार्च को पुलिस ने जब मुकदमा दर्ज किया उसके बाद मृतक अमित राय का दाह संस्कार हुआ था।पीड़ित महिला मंजू देवी का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया। लेकिन अब तक न आरोपियों की गिरफ्तारी की और न ही कोई विधिक कार्रवाई। जिसको लेकर वह एसडीएम तमकुहीराज, सीओ तमकुहीराज व तमकुहीराज पुलिस को पत्रक देकर कार्रवई की मांग की थी। और कहा गया था कि अगर 10 अप्रैल के पूर्व आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह अपने दोनों बेटियों के साथ श्मसान में अपने बेटे के चिता के पास धरना शुरू कर देंगी।बारिश होने और तेज हवा चलने के कारण श्मसान घाट में लगा टेंट गिर गया। जिसके बाद बेटे की हत्यारों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग को लेकर मंजू देवी गांव के चौराहे पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है।

एक माँ द्वारा अपने बेटे के हत्यारों को सजा दिलाने को लेकर शुरू की गई क्रमिक अनशन में ग्रामीणों के साथ ही क्षेत्रीय लोगों ने समर्थन देना शुरू कर दिया है। खबर लिखे जाने तंक मौके पर कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुँचा हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Iniyaals Nutrition: Buy Traditional Health Mix, Malt Powder and Nutrition Products Online in India
Iniyaals Nutrition: Buy Traditional Health Mix, Malt Powder and Nutrition Products Online in India

When searching for traditional health mixes, nutrition powders, porridge mixes and malt drinks, finding…

पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!
पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!

कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…

कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर
कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर

मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…

दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking