तमकुहीराज, कुशीनगर।
स्थानीय तहसील क्षेत्र स्थित दादी मां पावढरी इंटरमीडिएट कॉलेज, पाठकपुरम कटहरी बाग के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तमकुहीराज स्टेट के कुंवर रोहित प्रताप शाही ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
इस अवसर पर उन्होंने वीर सपूतों की शौर्य गाथाओं को याद करते हुए कहा कि –
“देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों की यादगार गाथा से हमें सदैव प्रेरणा लेनी चाहिए। युवाओं को उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना होगा।”
समारोह में विद्यालय परिवार के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बच्चों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
इस मौके पर त्रिवेणी कुमार गुप्ता, संजय मिश्र, प्रशांत पप्पू, नीतू सिंह सहित विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ऊषा पाठक, केशव पाठक व सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
—
कृष्ण जन्माष्टमी पर भी दिखी सेवा भावना
एक अन्य समाचार के अनुसार तमकुही स्टेट के कुंवर बाबू रोहित प्रताप शाही ने बीती रात्रि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर आमजन के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान उन्होंने स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं एवं निर्धन लोगों को महाप्रसाद वितरित किया। उनकी यह सेवा भावना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…