News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज : मित्रता का रिश्ता हुआ कलंकित,मित्र ने किया मित्र की हत्या,पढ़े पूरी खबर!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 13, 2025  |  8:58 PM

81 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : मित्रता का रिश्ता हुआ कलंकित,मित्र ने किया मित्र की हत्या,पढ़े पूरी खबर!

कुशीनगर । कलयुग का प्रकोप आज कल सर चढ़ कर बोलने लगा हैं। रिश्ता में खटास तो आता जाता रहता है,लेकिन आज के दौर में रिश्ता ही कलंकित होने लगा हैं। ऐसा ही रिश्ता को कलंकित करने वाला एक मामला जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ है,जहां मित्र एक मित्र को मौत का घाट उतार दिया है। हालांकि स्थानीय पुलिस उस कलयुगी मित्र को दबोच कर आगे की कार्यवाही में जुटी है।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम पथरवा में एक मित्र ने अपने मित्र को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपी को हिरासत में ले लिया हैं। मित्रता को कलंकित करने वाली इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं की बाजार गर्म है। गुरुवार की देर रात्रि तमकुहीराज थानाक्षेत्र के ग्राम पथरवा निवासी फैयाज उर्फ तितली पुत्र सत्तार अंसारी को घायलावस्था में गांव के बाहर एक सुनसान स्थान पर अचेत अवस्था में देखा गया। उसके शरीर पर धारदार हथियार से कई वार करके उसे गंभीर रूप से घायल किया गया था। घटना की जानकारी पीड़ित परिजनों को हुई तो आनन फानन में उसे इलाज के लिए लेकर सीएचसी तमकुहीराज पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बोली पुलिस!

इस संवाददाता को प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज सुशील कुमार शुक्ल ने बताया कि मृतक के करीबी दोस्त उमेश बारी ने अपने दोस्त को चाकुओं से गोदकर हत्या कर दिया। साथ ही आरोपी अपना जुर्म स्वीकार कर रहा हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking