News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज : रिशु से धर्म परिवर्तन करा रुबीना बनाया आरोपी,चार साल बाद क्या हुआ जानने के लिए पढ़े पूरी खबर..?

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 30, 2025  |  3:56 PM

347 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : रिशु से धर्म परिवर्तन करा रुबीना बनाया आरोपी,चार साल बाद क्या हुआ जानने के लिए पढ़े पूरी खबर..? WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । चार साल पहले रिशु से रुबीना बनी युवती ने धर्म परिवर्तन कराने वाले युवक पर तमकुहीराज थाना पर अभियोग दर्ज कराया है,स्थानीय पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही में जुटी हैं।

आपके लिए और..- पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई...

आइए पढ़ते है पूरी कहानी !

एक दिन पहले मार्च महीने के उनतीस तारीख को आवेदिका, थाना सेवरही निवासी एक युवती द्वारा जनपद कुशीनगर के थाना तमकुहीराज पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि फिरोज खान पुत्र नजामुद्दीन खान निवासी अंबेडकर नगर हरिहरपुर वार्ड नंबर 1 थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर जो आर्केस्ट्रा चलाता है , लगभग चार वर्ष पूर्व उसने मुझे अपनी बातो मे उलझा कर मुझे पश्चिम बंगाल लेकर चला गया था और उसने मुझसे शादी कर ली। फिरोज खान नें फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट आदि बनवा कर मेरा नाम रूबीना दर्शाकर धर्म परिवर्तन करा दिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना तमकुहीराज पर मु0अ0सं0 124/2025 धारा 115(2)/352/351(2)/318(2)/336(2)बीएनएस व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधि0 2021 अभियोग पंजीकृत कर, अभियुक्त फिरोज आलम खान को गिरफ्तार कर लिया गया ।

जानकारी रहे कि अभियुक्त फिरोज खान द्वारा 18.03.2025 को थाना तमकुहीराज पर उक्त युवती को अपनी पत्नी रुबीना के रूप में गुमशुदगी दर्ज कराया गया था। इस मामले में थाना तमकुहीराज पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला को बरामद कर लिया गया था। पीड़ित महिला ने इस संबंध मे तहरीर दी जिसमें तत्काल कार्यवाही की गयी। स्थानीय पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Iniyaals Nutrition: Buy Traditional Health Mix, Malt Powder and Nutrition Products Online in India
Iniyaals Nutrition: Buy Traditional Health Mix, Malt Powder and Nutrition Products Online in India

When searching for traditional health mixes, nutrition powders, porridge mixes and malt drinks, finding…

पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!
पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!

कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…

कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर
कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर

मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…

दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking