News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज : सीओ ने स्क्रैप लदे एक दर्जन ट्रके पकड़ी प्रपत्रों की जांच शुरू ,अवैध कारोबारियों ने मचा हड़कंप

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 9, 2025  |  8:03 PM

30 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : सीओ ने स्क्रैप लदे एक दर्जन ट्रके पकड़ी प्रपत्रों की जांच शुरू ,अवैध कारोबारियों ने मचा हड़कंप

तमकुहीराज : सीओ ने स्क्रैप लदे एक दर्जन ट्रके पकड़ी प्रपत्रों की जांच शुरू ,अवैध कारोबारियों ने मचा हड़कंप

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

कुशीनगर । बुधवार को लगभग बारह बजे अचानक राष्ट्रीय राज मार्ग पर हड़कंप मच गया । मामला यह था कि क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज अचानक राष्ट्रीय राज मार्ग पर निकल पड़े और उन्होंने एक दर्जन स्क्रैप लदे ट्रक को पकड़ कर उनके मूल प्रपत्रों की जांच पड़ताल शुरू कर दिया। मौके पर ट्रक चालकों द्वारा आवश्यक कागजातों को प्रस्तुत नहीं करने के कारण उन्होंने पकड़ी गई सभी ट्रकों को तरयासुजान पुलिस को निगरानी में सौंप दिया। उतर प्रदेश बिहार सीमा पर एनएच 27 सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास सरकारी राजस्व की चोरी कर व फर्जी जीएसटी पेपर के साथ पंजाब जा रही स्क्रैप लदी एक दर्जन ट्रकों को पकड़कर बड़ी कार्रवाई बड़ी कार्यवाही हुई है। इस कार्रवाई के बाद सीमा व फोरलेन पर अवैध कारोबारियों में अफरा तफरी मच हुई है।

बताते चले कि बुधवार को तमकुहीराज के सीओ अमित सक्सेना को दिन के बारह बजे मुखबिर से सूचना मिली कि फोरलेन के रास्ते स्क्रैप लदी ट्रकें बिना वैध प्रपत्र के पंजाब जाने के लिए सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास एक होटल पर रुकी हुई है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी ने बहादुरपुर पुलिस चौकी के प्रभारी अनुराग शर्मा और पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुँच जांच शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें स्क्रैप लदी एक दर्जन ट्रकें मिली।

सूत्रों की बातों पर विश्वास किया जाए तो फोरलेन के रास्ते बिहार प्रदेश के तरफ से प्रतिदिन स्क्रैप लदी ट्रकें यूपी के रास्ते पंजाब भेजी जाती है। इस गोरख धंधा के लिए बिहार सीमा पर एक बड़ा नेटवर्क काम करता है जो इन्हें फर्जी जीएसटी पेपर उपलब्ध कराता है, जिसके सहारे यह सरकारी राजस्व की चोरी करते हुए आसानी से पंजाब पहुँच जाती है। आरोप यह भी है कि इस रैकेट की कुशीनगर, गोरखपुर के सेलटैक्स अधिकारियों में पकड़ मजबूत है। जिससे इस रैकेट का लोग दिन के उजाले में भी अपने काम को अंजाम देने से गुरेज नहीं करते। सीओ की आज की गई कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ हैं।

इस रैकेट से जुड़े लोग अपनी विभागीय पकड़ के बल पर पकड़ी गई स्क्रैप की कागजातों की असली रूप देने में जुटे हैं।अब यह देखना लाजमी हो गया है कि यह रैकेट अपने मंसूबे में सफल हो पाते हैं या फिर विधिक कार्यवाही से गुजरना पड़ता है। अपने कार्यों के प्रति हमेशा निष्ठावान सीओ तमकुहीराज की पैनी नजरे की परख क्या रुख अपनाती हैं।

बोले सीओ तमकुहीराज :

इस संवाददाता के प्रश्नों के उत्तर देते हुए क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज अमित कुमार सक्सेना ने बताया कि पकड़े गए सभी ट्रको की मूल प्रपत्रों की जांच कराया जा रहा हैं।मूल प्रपत्रों की जांच के आधार पर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएगा।

संबंधित खबरें
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking