News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज : स्क्रैप लदी सभी ट्रके हुई सीज,तहरीर नहीं मिलने के कारण दर्ज नहीं हुआ मुकदमा !

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 10, 2025  |  5:22 PM

62 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : स्क्रैप लदी सभी ट्रके हुई सीज,तहरीर नहीं मिलने के कारण दर्ज नहीं हुआ मुकदमा !

कुशीनगर । बुधवार को दोपहर क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज ने राष्ट्रीय राज मार्ग टोल प्लाजा सलेमगढ़ के नजदीक से एक दर्जन स्क्रैप लदी ट्रकों को पकड़ा था,जो अपने मूल प्रपत्रों को जांच में नहीं दिखा पाए थे। जीएसटी विभाग से स्थानीय थाना को चौबीस घंटों तक कोई तहरीर नहीं देने के कारण स्थानीय पुलिस ने सभी ट्रकों को सीज कर आगे की कार्यवाही में जुटी हैं।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

बताते चले कि बुधवार को जरिए मुखबिर क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज अमित सक्सेना को सूचना मिली कि टोल प्लाजा के आस पास कुछ स्क्रैप लदी ट्रक खड़ी है जो पंजाब प्रांत जाने के फिराक में है। जिनके पास स्क्रैप का प्रपत्र मूल सही नहीं है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी ने प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान धनबीर सिंह,चौकी प्रभारी बहादुरपुर अनुराग शर्मा के साथ हाईवे पर जांच शुरू कराया,जांच के क्रम में एक दर्जन ट्रके पकड़ी गई,जो मौके पर अपना मूल प्रपत्रों को दिखा नहीं सके। जिसके बाद सभी गाड़िया थाना लाई गई,वही संबंधित विभाग को भी अवगत कराया गया,संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच प्रक्रिया शुरू हुई।

मजे की बात यह भी है कि इस कारोबार में जुड़े लोग संबंधित विभाग से अपना मैनेज का प्रयास तेज कर दिए,फिर चौबीस घंटे गुजर गए जांच में आंच आने की बु आने की चर्चा जोरो से होने लगी।

बोली पुलिस !

इस संवाददाता को इस विषय में चौकी प्रभारी बहादुरपुर अनुराग शर्मा ने बताया कि अब तक (समाचार लिखते समय तक) संबंधित विभाग से कोई स्थानीय पुलिस को तहरीर नहीं मिली है,फिर स्थानीय पुलिस सभी ट्रकों को सीज कर आगे की कार्यवाही में जुटी हैं।

संबंधित खबरें
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking