News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज : स्व. अमित राय के हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर मिलने लगा जोरदार समर्थन क्रमिक अनशन का तीसरा दिन !

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 12, 2025  |  7:50 PM

166 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : स्व. अमित राय के हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर मिलने लगा जोरदार समर्थन क्रमिक अनशन का तीसरा दिन !

तमकुहीराज : स्व. अमित राय के हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर मिलने लगा जोरदार समर्थन

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

क्रमिक अनशन का तीसरा दिन

तमकुहीराज, कुशीनगर । तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवां मुरलीधर निवासी स्व.अमित राय के हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर पिछले दस अप्रैल से चल रहे क्रमिक अनशन को आम लोगों द्वारा जोरदार समर्थन मिलने का सीलशिला तेज होने लगा हैं। वही धीरे धीरे यह क्रमिक अनशन आमरण अनशन के तरफ बढ़ता नजर आ रहा हैं।

क्रमिक अनशन के तीसरे दिन शनिवार को स्व. अमित राय के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग के समर्थन में गौतम प्रसाद राय अध्यक्ष सुभाष सेना , ब्रह्मार्शी समाज के जिलाध्यक्ष राणा प्रताप राय के साथ क्षेत्र के सभी अग्रणी लोग ग्राम प्रधान लतवां मुरलीधर रजनीश राय,पूर्व प्रधान माधोपुर बुजुर्ग टुनटुन राय, अवधेश राय, राजेश राय, अनिल मिश्रा, दीनानाथ मिश्रा, धीरेन्द्र राय,प्रधान मुन्नी पट्टी अनूप राय, भाजपा नेता उमेश राय,अन्टू राय,किसान राय,बुलेट ठकुराइ, शैलेन्द्र ठकुराइ, संजीत राय ऋषिकेश ठकुराइ ब्रम्हर्षि समाज के राष्ट्रीय सचिव दुर्गेश राय सहित सैकड़ों लोगों ने अपना समर्थन ब्यक्त किया।

क्रमिक अनशन स्थल पर अपने वक्तव्य में गौतम राय ने कहा कि गुंगा बहरा पुलिस प्रशासन के मौन का रहस्य यह है कि पैसे का प्रभाव, नहीं तो किसी रसुकदार का राजनीतिक दबाव और नहीं तो प्रशासन का अन्याय का स्वभाव ही पीड़ित परिवार के न्याय मिलने में बाधा है असहाय विधवा माँ कुवांरी बहन न्याय के लिए अनशन कर रही हैं यह प्रशासन और समाज के लिए शर्म का बिषय है अगर प्रशासन की कुम्भकर्णी निद्रा नही खुली तो अगले सप्ताह से सैकड़ों की संख्या में हमलोग आमरण अनशन के लिए विवश होंगे किसी भी अनहोनी की सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

बहरहाल धीरे धीरे यह क्रमिक अनशन आमरण अनशन के तरफ बढ़ रहा हैं,और आम जन स्व अमित राय के हत्यारों की गिरफ्तारी और उनके पीड़ित मां और बहनों को न्याय दिलाने के लिए यह लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ने की मन बना चुके है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया विद्युत उप केन्द्र का बुरा हाल , आपूर्ति बाधित
विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया विद्युत उप केन्द्र का बुरा हाल , आपूर्ति बाधित

मथौली बाजार/कुशीनगर । विद्युत कटौती और फाल्ट बार बार होने से सोहसा मठिया विद्युत…

खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह…

महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking