News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज : ठहरने का नाम नहीं ले रहा अवैध मिट्टी खनन का कारोबार अवैध तरीके से मानक के विपरीत हो रहा हैं खनन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 17, 2025  |  3:20 PM

87 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : ठहरने का नाम नहीं ले रहा अवैध मिट्टी खनन का कारोबार अवैध तरीके से मानक के विपरीत हो रहा हैं खनन

कुशीनगर । “तू डाल डाल तो मैं पात पात” का कहावत को चित्रार्थ कर रहे हैं अवैध खनन माफिया,खनन विभाग की यदा कदा के कार्यवाही के बाद भी अवैध मिट्टी खनन का कारोबार धड़ल्ले से हो रहा हैं। कारण जो भी केवल कार्यवाही दिखावा साबित हो रहा हैं।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

बताते चले कि चल रहे मौसम में बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन की कारोबार धड़ल्ले जारी है। खनन करने वाले कारोबारी खनन विभाग और संबंधित क्षेत्र की पुलिस की मिली भगत से अपना कारोबार शबाब पर किए हुए है। इन्हें किसी नियम और कानून का भय कतरा भर नहीं है,इसके पीछे कारण जो भी हो। जब शिकायत आम होती है,तो खनन विभाग जगता है,और शिकायत पर पर्दा डालने के लिए कार्यवाही के नाम पर कुछ दिखावा कर बैठता हैं। और उसका शिकार वह छोटे लोग होते हैं, जो अपने निजी कार्य के लिए मिट्टी का उपयोग करते हैं। जब की खनन कर अपना व्यवसाय (ठीकेदारी)करने वाले खनन माफिया कार्यवाही से हमेशा वंचित रहते है।इसके पीछे का कारण जो होता है,वह खनन विभाग की लक्ष्मी महिमा होता है।

शनिवार को न्यूज अड्डा दफ्तर में फोन कर तमाम लोगों ने अपने अपने क्षेत्रों से अवैध मिट्टी खनन होने की बात दर्ज कराई है। जिसमें गौरी इब्राहिम,सी सरेया ,ग्राम सभा बसडिला बुजुर्ग के टोला भेडीहारी,परसौनी बुजुर्ग गंभीरपुर नहर के किनारे, तीनफीडिया, सिसवा नहर, सलेमगढ़ आदि जगहों पर जेसीबी लगा कर मिट्टी खनन होते हुए वीडियो फुटेज उपलब्ध कराया गया है। शिकायत कर्ताओं ने इस संवाददाता को बताया है कि इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस,खनन विभाग को जब कराया गया तो कार्यवाही तो नहीं हुई ,बल्कि सूचनाएं की गोपनीयता भंग कर जवाबदार लोगो ने खनन माफियाओं को अवगत कराया,जिससे शिकायत करने वाले कुछ लोगों को धमकियां मिली।

इस विषय में जिला खनन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह से जब संपर्क करने की कोशिश किया गया तो फोन की घंटी बजी लेकिन फोन रिसीव नहीं हो सका। जिससे उनका पक्ष की जानकारियां हो सके।

क्रमशः भाग (एक) जारी!

संबंधित खबरें
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking