News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज : टाटा मैजिक से पंद्रह कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 22, 2025  |  6:17 PM

704 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : टाटा मैजिक से पंद्रह कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के विक्री, निष्कर्षण व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने टाटा मैजिक वाहन से ले जायी जा रही पंद्रह कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की है।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

पुलिस के अनुसार, सोमवार को हरिहरपुर पार्किंग, तमकुहीराज के पास चेकिंग के दौरान एक चार पहिया वाहन टाटा मैजिक (ग्रे रंग) रजिस्ट्रेशन संख्या UP 57 AT 6942 से अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा था। तलाशी लेने पर वाहन से आफिसर च्वाइस अंग्रेजी शराब के पंद्रह कार्टून बरामद हुए। प्रत्येक कार्टून में 48 पीस (200 एमएल) की बोतलें थीं, कुल मात्रा लगभग 144 लीटर पाई गई।

बोली पुलिस:

थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा ने इस संवाददाता को बताया कि
पुलिस को देखते ही वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि वाहन के नंबर के आधार पर अभियुक्त की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। स्थानीय पुलिस बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में थाना तमकुहीराज पर मु0अ0सं0 433/2025, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

जानकारी रहे की चौकी प्रभारी कस्बा तमकुहीराज उप निरीक्षक महेश मिश्रा हमराह हेड कांस्टेबल सर्वजीत यादव, आरक्षी नीतिश कुमार सिंह के साथ शांति बंदोबस्त गश्त पर निकले थे कि उक्त मैजिक वाहन से यह कामयाबी हासिल हुई। चौकी प्रभारी तमकुहीराज महेश मिश्र ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking