News Addaa WhatsApp Group

तमकुही: पंच प्रण की ली शपथ, कलश में संग्रहित की गई घर – घर से मिट्टी; मेरी माटी मेरा देश

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 12, 2023  |  3:38 PM

35 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुही: पंच प्रण की ली शपथ, कलश में संग्रहित की गई घर – घर से मिट्टी; मेरी माटी मेरा देश

तमकुही। तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के बरवा टोला स्थित पंचायत भवन परिसर मंगलवार को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत के घरों से लाए गए कच्चे आंगन की मिट्टी व पक्के घरों के अक्षत को कलश मे संग्रहित कर ले जाया गया।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन के अंतर्गत देश भर के घरों से जुटाई गई मिट्टी से दिल्ली के कर्तव्य पथ पर अमृत वाटिका विकसित की जाएगी जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों को समर्पित होगी। इनका सम्मान हमारे लिए लिए गौरव की बात है।
इसके पूर्व उपस्थित लोगों ने पंच प्रण की शपथ ली। अध्यक्षता पटहेरवा मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास राय ने की तथा संचालन मंडल महामंत्री संतोष गोंड ने किया।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष डा. कन्हैया शर्मा, नंदकिशोर कुशवाहा, अजय निगम, डा. काशीनाथ वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि मुन्नीलाल गोंड, सचिव जितेंद्र यादव, प्रधान अशोक पाल आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking