News Addaa WhatsApp Group

तमकुही: जेसीबी की मदद से सफाईकर्मियों ने की जाम नालियों की सफाई, समस्या से मिली निजात

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 9, 2023  |  6:55 PM

24 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुही: जेसीबी की मदद से सफाईकर्मियों ने की जाम नालियों की सफाई, समस्या से मिली निजात

कुशीनगर । कसया-तमकुहीरोड सड़क पर स्थित तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के सीताराम चौराहा पर लक्ष्मीपुर मोड़ पर बरसात में जलभराव से आवागमन दुश्वार हो गया था। चार वर्षों से परेशानी झेल रहे लोग समस्या से निजात दिलाने की मांग कर रहे थे। शनिवार को एडीओ पंचायत की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से  सफाईकर्मियों ने नालियों व मुख्य सड़क की सफाई की।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

बताते चलें कि उक्त सड़क के 24 वें व 25 वें किलोमीटर के बीच मौजूद उक्त चौराहा पर सौ से अधिक दुकानें व बड़ौदा यूपी बैंक मौजूद है। यहां से एक सड़क तमकुहीराज तहसील व ब्लाक मुख्यालय को जोड़ती है तो दूसरी सड़क गौरीश्रीराम रेलवे स्टेशन को। चार वर्ष पूर्व जब उक्त मार्ग टू लेन में परिवर्तित हुई तो लक्ष्मीपुर मोड़ के सामने सड़क नीची रह गई। हल्की बरसात में भी यहां लगभग 75 मीटर के दायरे में जलभराव हो जाता है। वर्ष 2021 में ग्राम पंचायत से सड़क के दोनो तरफ नाली का निर्माण हुआ, लेकिन जगह जगह नाली मे अवरोध होने से पानी की निकासी नहीं हो पाती थी। और जाम नाली से बदबू आती रहती थी। लोगों का जीना दूभर हो गया है। बडे वाहनों के गुजरने पर गंदे पानी का छींटा पड़ता है तो पानी कम होने पर कीचड़ दुर्घटना का सबब बनता है। व्यवसाई रजनीश राय, शिक्षक मनीष राय, शंभू गुप्ता, हारुन अंसारी, मेवालाल बरनवाल, शाकिर अंसारी, रामनाथ गुप्ता आदि ने जिम्मेदारों के प्रति लापरवाही का आरोप लगाया और भाजपा नेता व पूर्व प्रमुख विजय राय से शिकायत की। उनकी पहल पर शनिवार को एडीओ पंचायत राजकिशोर प्रसाद, सचिव जितेंद्र यादव, खंड प्रेरक बाबूलाल व संजय सिंह पांच दर्जन सफाईकर्मियों के साथ शनिवार को दोपहर में चौराहा पर पहुंचे। जेसीबी मशीन व सफाईकर्मियों की मदद से जाम नालियों व सड़क पर फैले कीचड़ को साफ कराया गया। ट्रैक्टर ट्राली की कचरा दूर हटवाया गया।

इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि मुन्नीलाल गोंड, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रुदल अली आदि मौजूद रहे। सचिव जितेंद्र यादव ने बताया कि गांव मे एंटी लार्वा रसायन का छिड़काव व फागिंग कराया जा रहा है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking