News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज: यूपी पुलिस और बिहार पुलिस में उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर झड़प..एक शराब सेवन करने वाले व्यक्ति को पकड़ जाने पर हुआ विवाद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 22, 2023  |  11:28 AM

74 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: यूपी पुलिस और बिहार पुलिस में उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर झड़प..एक शराब सेवन करने वाले व्यक्ति को पकड़ जाने पर हुआ विवाद

तमकुहीराज/कुशीनगर (अभय पांडेय/न्यूज अड्डा) । गुरुवार को देर सांय काल उतर प्रदेश बिहार सीमा पर स्थित स्थानीय थाना क्षेत्र के गगुआ बजार में स्थानीय पुलिस और बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना के पुलिस के बीच झड़प होने की एक विडियो वायरल हो रहा है। जिसमे दोनो प्रांतों की पुलिस कुछ समय के लिय आमने सामने हो गए है। लेकिन प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज की सूझ बूझ से मामला शांत होने की बात ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है।

आज की हॉट खबर- पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले...

गुरुवार के देर सांय काल उतर प्रदेश बिहार सीमा पर स्थित गागुआ बजार से किसी ने तमकुहीराज पुलिस को सूचित किया की बजार में एक लग्जरी बिना नंबर की गाड़ी से कुछ लोग सादे लिबास आए हुए है,जो स्थानीय शराब अनुज्ञापी के दुकान के इधर उधर घूम शराब खरीदने वाले और पीने वालों को अपना निशाना बना रहे हैं। स्थानीय पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तो सूचना सही निकली। फिर मुकामी पुलिस ने सादे लिबास में आए लोगो को यूपी में घुस कर इस तरह की हरकत करने की बात पर आपत्ति जताई,फिर दोनो तरफ से बहस छिड़ गई, और मामला उग्र होने लगा साथ ही दोनो तरफ से लोग आमने सामने हो गए।अगर प्रत्यक्षदर्शियों के बातो पर विश्वास करे तो मौके पर वह सब हुआ,जो नही होना चाहिए। लोगो का कहना है की आए दिन यूपी में घुस कर के बिहार पुलिस द्वारा आम लोगो को चेकिंग के नाम पर दिक्कत किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित लोगो ने बताया की प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज की शांत और सूझ बूझ का परिणाम रहा की बड़ी घटना होने से टल गई।

इंस्पेक्टर कटेया (गोपालगंज) ने कहा :

इस विषय में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष कटेया,गोपालगंज (बिहार) छोटन कुमार ने न्यूज अड्डा को बताया की उपरोक्त घटना के विषय में हमे कोई जानकारी नहीं है। आप स्थानीय तमकुहीराज पुलिस से पूछ लीजिए।

प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अतुल श्रीवास्तव बोले : इस संवाददाता से बातचीत के क्रम में प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हमे स्थानीय लोगो ने सूचना दिया, मेरे द्वारा समउर पुलिस चौकी टीम को मौके पर भेजा गया गया, जहा बिना वर्दी के अपने को बिहार पुलिस बताते हुए कुछ लोग मिले, जिनसे बात चीत के क्रम में कुछ तल्खी बाते हुई है। दोनो प्रांतों के वरिष्ठ अधिकारियों को सम्पूर्ण घटना से अवगत करा दिया गया है।

देखे वीडियो-

संबंधित खबरें
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking