News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज: चार पशु तस्करों पर हुई गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 15, 2024  |  3:57 PM

21 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: चार पशु तस्करों पर हुई गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही

कुशीनगर। कुशीनगर पुलिस ने गौ तस्करों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है. जिले में लगातार गौ तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया जा रहा है. गौ तस्करों के खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट लगाकर उनपर सिकंजा कसने का काम किया जा रहा है. आपको बता दें कि आईपीएस धवल जायसवाल के निर्देश पर पूरे जिले में गौ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

आज की हॉट खबर- 3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के...

ताज़ा मामले में मिली जानकारी के अनुसार, बीते साल 12 मई को तमकुहीराज पुलिस ने एक कन्टेनर से बिहार ले जा रहे 22 गोवंशीय पशुओ को मुखबिर की सूचना के आधार पर बरामद किया गया था और तस्करो को गिरफ्तार किया था. जिनका पहचान फरजन पुत्र छोटे ग्राम चमरुआ थाना सहजाद नगर जनपद रामपुर उ0प्र0, उस्मान पुत्र मो0 यासिन ग्राम सवार थाना सवार जनपद रामपुर उ0प्र0, साजिद पुत्र भूरा ग्राम काशीपुर थाना गंज जनपद रामपुर उ0प्र0 तथा रईश पुत्र शामद्दीन ग्राम सिगनखेरा थाना आजीमनगर जनपद रामपुर वर्तमान पता ग्राम नया गांव सोनकपुर थाना सिविल लाईन जनपद मुरादाबाद उ0प्र0 के रूप में हुआ था जिसके बाद इस संम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0स0-140/2023 धारा- 3/5A/8/5B गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम पंजीकृत किया था.

अब पुलिस को अपने जांच में पता चला है की यह गिरोह संगठित होकर अपने-अपने परिवार, सगे संबंधियों एवं गैंग सदस्यो के लिए आर्थिक/भौतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश से पशु तस्करी करने का कार्य करता है एवं अवैध सम्पत्ति अर्जित करता है जिनके विरूद्ध अब स्थानीय थाना तमकुहीराज में 14 फरवरी को पुलिस द्वारा इन पर मु0अ0स0 41/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी है।

संबंधित खबरें
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”

सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…

पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking