News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: विद्यावती देवी महाविद्यालय के परिसर में आयोजित हुआ माहवारी स्वच्छता कार्यक्रम

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 13, 2024  |  6:51 PM

68 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: विद्यावती देवी महाविद्यालय के परिसर में आयोजित हुआ माहवारी स्वच्छता कार्यक्रम WhatsApp
Responsive image
  • स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे लडकिया- संगीता यादव (सांसद)

तमकुहीराज/कुशीनगर।तहसील क्षेत्र के विद्यावती देवी महाविद्यालय वैष्णवी नगर (झरही) के परिसर में माहवारी स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद (राज्य सभा) संगीता यादव ने कहा कि छात्राओं को स्वच्छता के बारे में जागरूक रहना चाहिए तथा अपने घर सहित अगल- बगल की महिलाओं को भी जागरूक करना चाहिए

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

इंडियन ऑयल के आर्थिक सहयोग से चलाये जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद संगीता यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी स्वच्छता के प्रति सचेत है इस लिए स्वच्छता पर जोर देते हुए पूरे देश स्वच्छ बनाने के लिए कटिबद्ध है । उन्होंने उपस्थित छात्राओं से अपील किया कि खुद स्वच्छ रहे और अन्य को भी स्वच्छता की जानकारी दे । सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने छत्राओं का आह्वान किया कि खुद आत्म निर्भर बने और समाज मे मिशाल कायम करने के लिये पूरी लगन के साथ पढ़ाई पर ध्यान दे । मेहनत बेकार नही जाता एक न दिन कामयाबी जरूर मिलेगी । कार्यक्रम को उपजिलाधिकारी बिकास चन्द्र ने भी सम्बोधित किया । महाविद्यालय के प्रबन्धक बबलू राय ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया ।

इस दौरान भाजपा नेता रमेश कुशवाहा , प्रदीप लाल श्रीवास्तव , डीएन मौर्या , बिनोद सिंह , रमेश चन्द्र यादव , सुधीर सिंह , गुड्डू राय , राजेश यादव ,पवन गिरी , महेंद्र कुमार , सोनू राय , बृजकिशोर साहनी , सतेंद्र साहनी , पिंटू यादव , अम्बरीष पटेल , शैलेन्द्र सिंह , कैलाश यादव , रामू कुमार , मनीष गुप्ता , अमित राय बिजय यादव , मारकंडे सिंह , सन्दीप कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking