News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: पशु लदी पिकप ने ट्रक में मारी टक्कर, दो बैल की हुई मौत

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 2, 2023  |  1:00 PM

65 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: पशु लदी पिकप ने ट्रक में मारी टक्कर, दो बैल की हुई मौत WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। सोमवार को सुबह तमकुहीराज थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राज मार्ग पर इंडियन आयल पैट्रोल पम्प के सामने पशु लदी एक माल वाहक पिकप और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गया,जिसमे किसी की घायल होने की सूचना नहीं है। लेकिन पिकप में सात बैल में से दो की मौत हो गई है,वही पांच बैल जिंदा बताए जा रहे है और तस्कर मौके की फायदा लेते हुए भाग खड़े हुए है।

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

जानकारी की अनुसार, सोमवार को सुबह तमकुहीराज राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित इंडियन आयल पैट्रोल पम्प के सामने पशु लदी एक माल वाहक पिकप ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी,जिसमे पिकप की अगले हिस्से ट्रक में फस गया, इसमें कोई जनहानि नही होने की सूचना है,लेकिन पिकप में लदे सात राशि बैल में दो की मौत हो गई है और पांच राशि शेष बैल जिंदा है। पशु तस्कर मौके से फरार है,पिकप को पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिए प्लास्टिक की तिरपाल से ऊपर से बांध रखा गया था। स्थानीय पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है।

इस विषय में प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज नीरज कुमार राय ने इस संवाददाता को बताया की पिकप ट्रक में फसा है, उसे बाहर निकाला जा रहा है। पिकप की रजिस्ट्रेशन नंबर से उसके मालिक के रास्ते तस्करो तक पहुंचा जायेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking