News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: पीएम मोदी ने विश्व में बढ़ाया है भारत का सम्मान- संजय श्रीवास्तव

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 29, 2024  |  4:11 PM

162 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: पीएम मोदी ने विश्व में बढ़ाया है भारत का सम्मान- संजय श्रीवास्तव
  • देवरिया से शंशाक मणि को विजयी बनाने का किया अपील

तमकुहीराज,कुशीनगर। स्थानीय विधान सभा में चल रहे जन सम्पर्क के आखरी दौर में देवरिया लोकसभा भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी के पक्ष में मीडिया के माध्यम से आम मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के क्रम भारतीय जनता पार्टी के जुझारू वरिष्ठ नेता संजय लाल श्रीवास्तव ने कहा की जनता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का मान सम्मान बढ़ाया, देश को सामरिक आर्थिक रूप से मजबूत किया। आज हम जी 20 का सम्मेलन करते हैं, दुनिया भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बात गौर से सुनते है। नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल के सिध्दांतों को पूरा किया और बिना भेदभाव के सबका साथ सबका विकास के वादे को चरितार्थ किया।

आपके लिए और..- टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में...

श्री श्रीवास्तव ने आगे कहा की पूरे देश मे मोदी की गूंज है और वो तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, मेरा बस आग्रह है कि उसमें देवरिया कही पीछे न रह जाय। मीडिया के माध्यम से आप सभी मतदाताओं से विनम्र आग्रह कर रहा हु की आप अपना आशीर्वाद देकर देवरिया लोक सभा क्षेत्र से हम सबके भाई जुझारू कर्मठ प्रत्याशी बड़े भाई शंशाक मणि त्रिपाठी को अपना बहुमूल्य मत देकर देश की बड़ी सदन में भेजकर देव भूमि देवरिया का सम्मान करें।
हम वादा करते है कि अगर आपने शशांक मणि को मौका दिया तो यह क्षेत्र विकास की बुलंदियों को छुवेगा और आपका बेटा आपका सांसद हमेशा आपके सुख दुख में शामिल रहेगा।

यहां बताना चाहूंगा कि भाजपा के वरिष्ठ युवा तुर्क नेता संजय श्रीवास्तव ने तमकुहीराज विधान सभा के लगभग चार दर्जन गांवो की डोर टू डोर भाजपा कार्यकर्ताओं से जन सम्पर्क करने के बाद बुधवार को न्यूज अड्डा से बात करते हुए अपना उपरोक्त विचार व्यक्त किया। उन्होंने आखरी में एक बार फिर आने वाले एक जून को कमल के फूल वाले निशान पर बटन दबा कर शंशाक मणि त्रिपाठी को भारी से भारी मतों से विजय दिलाने की अपील मीडिया के माध्यम से आम मतदाताओं से किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking