News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: पुलिस कर्मियो की पहल लाई रंग पति-पत्नी हुए एक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 8, 2023  |  5:48 PM

152 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: पुलिस कर्मियो की पहल लाई रंग पति-पत्नी हुए एक

तमकुहीराज/कुशीनगर | पति-पत्नी में आपसी मतभेद होने से दोनों पक्षों में विवाद बढ़ने से मामला तमकुहीराज पुलिस थाने पहुंचा लेकिन पुलिस ने पति-पत्नी दोनों के बीच आपसी मतभेदों को दूर करके साथ रहने के लिए खुशी-खुशी विदा किया है। पति-पत्नी साथ रहने के लिए राजी हो गए और परिवार टूटने से बच गया।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

गौरतलब है कि तमकुहीराज वार्ड न. 10 की रहने वाली मनोज शर्मा की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ आपसी पारिवारिक मतभेद के चलते तमकुहीराज थाने में शिकायती आवेदन दिया था।दोनों की शादी कुछ साल पहले हुई थी, लेकिन मतभेद के चलते दूरियां बढ़ गई थीं। जिस पर पारिवारिक विवाद की स्थिति बनने लगी। तमकुहीराज थाने में तैनात उप निरीक्षक गौरव शुक्ल आरक्षी राहुल पांडेय की प्रयास रंग लाया और फिर दोनो एक दूजे पर मरने लगे।

पुलिस कर्मियो ने बताया कि थाने में रविवार को दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग करके समझाइश दी गई। जिसमें दोनों पक्ष के बीच अनबन को दूर किया गया। जिस पर पत्नी ने अपने पति पर कार्रवाई न चाहते हुए साथ रहने के लिए राजी हो गई। पति-पत्नी खुशी-खुशी एक दूसरे के साथ फिर से रहने के लिए तैयार हो गए और एक नई शुरुआत करने के लिए एक दूसरे को समझते हुए साथ रहने का वादा किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking