News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा! तीन पशु तस्करों पर हुई गैंगस्टर की कार्रवाई

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 3, 2024  |  7:46 PM

43 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा! तीन पशु तस्करों पर हुई गैंगस्टर की कार्रवाई

कुशीनगर । पशु तस्करी में संलिप्त तस्करों के खिलाफ़ कुशीनगर पुलिस लगातार गैंगेस्टर की कारवाई कर रही है. इसी क्रम में तमकुहीराज थाना पुलिस द्वारा गोवंशों की तस्करी में लिप्त 3 शातिर पशु तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करके कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है। इनमें जिन पशु तस्करों पर गैंगस्टर लगा है, उनमें विनोद पुत्र सरजू प्रसाद निवासी ग्राम सेमरा मु0 खिचड़ी थाना इनायत नगर जनपद अयोध्या, रामभरत पुत्र हरिशचन्द निवासी ग्राम तरमा खुर्द थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या और कोमल पाठक पुत्र विन्धाचल निवासी ग्राम तरमा कला थाना इनायत नगर जनपद अयोध्या का नाम शामिल है।

आज की हॉट खबर- 3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के...

इसकी जानकारी तमकुहीराज के थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने दी उन्होंने बताया कि तीनों अभियुक्त स्वयं, अपने परिवार एवं सगे संबंधियों तथा गैंग के सदस्यों के लिए आर्थिक व भौतिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से गोवंशीय पशुओं को क्रूरतापूर्वक बांधकर वध के लिए तस्करी करते रहे हैं। उन्होंने ने बताया की साल 2022 के 21 नवंबर को एक अदद पीकप (UP 42 CT 0981) पर 04 गोवंशीय पशु (गाय) लाद कर वध के लिए बिहार ले जा रहे थे कि मुखबीर की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस ने इनका पीछा कर रोकने का प्रयास जिया था जिसके बाद तस्करो द्वारा पुलिस पर जान लेवा हमला किया गया था जिसके बाद मुठभेड़ में पुलिस टीम द्वारा इस गिरोह को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 04 गोवंशीय पशु व 02 तमंचा .315 बोर व 02 जिंदा खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया था जिसके संम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0स0-191/2024 धारा- 307 भादवि व 3/5A/8/5B गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम पंजीकृत है। पुलिस को जांच में मिला की यह गिरोह संगठित होकर अपने व अपने अन्य साथियो के लिए आर्थिक /भौतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश से पशु तस्करी करने का कार्य करता है एवं अवैध सम्पत्ति अर्जित करता है जिनके विरूद्ध थाना हाजा पर मु0अ0स0 51/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी है।

संबंधित खबरें
छ बोरों में मिला कटे मांस के अवशेष, ग्रामीण बंधे बोरों में खून देख भयभीत
छ बोरों में मिला कटे मांस के अवशेष, ग्रामीण बंधे बोरों में खून देख भयभीत

हाटा/कुशीनगर ।कोतवाली क्षेत्र के महुवारी के निकट पानी टंकी के पास नहर की पटरी…

3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”

सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…

पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking