News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज: पांच हजार रुपए घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 9, 2024  |  6:33 PM

38 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: पांच हजार रुपए घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार
  • एंटी करप्शन टीम गोरखपुर की कार्यवाही
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज तहसील में कार्यरत एक राजस्व निरीक्षक को एंटी करप्शन टीम गोरखपुर ने पांच हजार रुपए घूस लेते हुए मंगलवार को गिरफ्तार किया है।
 बताते चले की शिकायतकर्ता महबूब आलम पुत्र रियाजुलाहा निवासी  ग्राम बासगाव खास तहसील तमकुहीराज थाना विशुनपुरा जिला कुशीनगर के धारा चौबीस यूपी राजस्व संहिता के क्रम में फील्ड बुक तैयार करने और पेमाइस की प्रक्रिया पूरी करने के लिए पांच हजार रुपए रिश्वत की मांग किया गया था। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम गोरखपुर से किया था,जिसको संज्ञान लेकर निरीक्षक शिव।मनोहर यादव,निरीक्षक उदय प्रताप सिंह,निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित,निरीक्षक मनीष चंद चौहान,उप निरीक्षक नीरज कुमार सिंह,आरक्षी पंकज मौर्या, आरक्षी राजा सिंह,आरक्षी रूपेश।सिंह की टीम ने पांच हजार रुपए रिश्वत लेते हुए राजस्व निरीक्षक मंत्री यादव को मंगलवार को थाना विशुनपुरा जिला कुशीनगर गेट के सामने से समक्ष लोक सेवक साक्षी गण के रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
एंटी करप्शन टीम ने पकड़े गए राजस्व निरीक्षक के विरुद्ध कोतवाली पडरौना जिला कुशीनगर में अभियोग पंजीकृत करा कर विधिक कार्यवाही में जुटी है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking