News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: चोरी की सात बाइक और दो किलो से अधिक अवैध गांजा व तमन्चे के साथ दो चोर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 10, 2023  |  6:51 PM

347 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: चोरी की सात बाइक और दो किलो से अधिक अवैध गांजा व तमन्चे के साथ दो चोर गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस की मोटर साईकिल चोरों पर शिकंजा कसने की ट्रिप्स लाया रंग,सात चोरी की मोटर साईकिल के साथ ढाई किलो अवैध गांजा और तमंचे के साथ दो शातिर वाहन चोर पुलिस के हाथ चढ़े है ।

आपके लिए और..- श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण का खुलासा, राजस्व टीम...

मीडिया के साथ प्रेसवार्ता करते हुए क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा ने। बताया की रविवार को प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज नीरज कुमार राय मय थाना तमकुहीराज पुलिस टीम द्वारा फतेह मेमोरियल इण्टर कालेज के पास से दो नफर अभियुक्तों विनय कुमार भारती पुत्र स्व0 प्रहलाद प्रसाद सा0 खुदरा अहिरौली थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर, मुन्ना महतो पुत्र चंचल महतो सा0 खुदरा अहिरौली थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके पास से एक अदद चोरी की मोटर साईकिल व 2.5 किग्रा अवैध गांजा व एक अदद तमंचा 0.315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूश 0.315 बोर व निशानदेही पर इनके घर से छः अदद चोरी की मोटर साईकिल की बरामदगी की गयी है।

तमकुहीराज पुलिस को लागतार मिल रही मोटर साईकिल चोरी की शिकायत पर इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय ने अपने मातहतों से कानाफूसी कर एक टीम बनाई, जिसकी अगुवाई उप निरीक्षक गौरव कुमार शुक्ल के हाथो में देते हुए उस टीम में आरक्षी राहुल पांडेय,हेड कांस्टेबल अमित चौधरी को सादे वेश में कस्बा के भीड़ भाड़ वाले इलाके में निगरानी के लिए लगाया। यह टीम आज एक सप्ताह से अपने इंस्पेक्टर के मार्ग दर्शन में जुटी हुई थी की यह कामयाबी हाथ लगी।

प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय , अपराध निरीक्षक अरविंद कुमार यादव, उप निरीक्षक विमलेश कुमार गुप्त,उप निरीक्षक गौरव कुमार शुक्ल,हेड कांस्टेबल अमित्यज खान,हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार,हेड कांस्टेबल अमित चौधरी ,हेड कांस्टेबल परमहंस,आरक्षी सचिन,आरक्षी मनीष, आरक्षी राजीव चौधरी,आरक्षी राहुल पांडेय के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे की पकड़े गए अभियुक्त एक मोटर साइकिल पर झोले में कुछ लिए आ रहे थे,जिन्हें रोक कर गाड़ी की मूल कागजात की चेकिंग की गई जो चोरी की निकली,जिनके निशान दही पर और छः मोटर साइकिल उनके घर से बरामद की गई।पकड़े गए अभियुक्तों के पास से एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है।

यह हुआ बरामदगी

चोरी की 07 अदद मोटर साइकिल
1-मो0सा0 न0 PB30L-7143,
2-प्लसर मो0सा0 UP 32 CY9839,
3-पैशन प्रो बिना रजि0न0
4-पल्सर मो0सा0 PB10CE-1762
5-स्पलेन्डर मो0सा0 बिना रजि0न0
6-स्पेलेन्डर मो0सा0 MH02-V-2517
7-डिस्कबर बिना रजि0 न0
8-2.50 किग्रा अवैध गांजा
9-एक अदद अवैध तमंचा 0.315 बोर एक जिंदा कारतूस।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking