News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: आभूषण के दुकान में झांसा देकर अज्ञात चोरों ने किया हाथ साफ

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 1, 2023  |  7:00 PM

101 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: आभूषण के दुकान में झांसा देकर अज्ञात चोरों ने किया हाथ साफ
  • सीसी फुटेज के सहारे चोरों तक पहुंचने में जुटी पुलिस

तमकुहीराज/कुशीनगर। बुधवार को दिन दहाड़े तमकुहीराज थाना क्षेत्र के दाहूगंज बजार में स्थित अंश ज्वेलर्स की दुकान में अज्ञात दो चोरों ने दुकानदार को अपने झांसा में लेकर चोरी का अंजाम दिया है। चोरी होने की जानकारी दुकानदार को चोरों को जाने के बाद में हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज,प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज स्थलीय निरीक्षण करते हुए दुकान में लगे सीसी फुटेज के रास्ते चोरों तक पहुंचने की रास्ते तलाश रही है।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

यह है मामला

थाना सेवरही के वार्ड नं 12 पटेल नगर के निवासी दशरथ वर्मा की अंश ज्वेलर्स नामक दुकान लगभग दो वर्षों से दाहूगंज बजार से संचालित होता है, पुर्व की भांति बुधवार को सुबह लगभग 9 बजे अपने पोते के साथ दूकान खोलकर साफ़ सफाई कर कुछ ग्राहकों को निपटा कर बैठे थे कि दो ग्राहक आये और उनसे गिलास और आभूषण दिखाने को बोले, इसी दौरान ग्राहक बन कर आए उक्त लोगो ने दुकान में बैठा दुकानदार के पोते को दो सौ की नोट देकर पान और सिगरेट खरीद लाने की बात कही। और दुकानदार को अपने बातो में उलझाए रखा,दुकानदार की नजर भटकते ही अज्ञात चोरों ने कुछ आभूषण पर अपना हाथ साफ करते हुए चोरी कर लिए,फिर नापसंद की बात करते हुए चलते बने। कुछ देर ही में दुकानदार का पोता भी सिगरेट और पान लेकर पहुंच गया,तब तक उक्त।दोनो चलते हो गए थे। उसके बाद दुकान से सामान गायब होने की बात पता चली,तब तक दोनो आंख से अझोल हो चुके थे।

स्थानीय पुलिस को दी गई तहरीर में दुकानदार द्वारा जो बात लिखी गई है उसको माने तो चारो द्वारा हथियार को प्रदर्शित कर दुकान से मंगलसूत्र, मांग टीका, टप्स, नथिया,बाली आदि लगभग 7 लाख का आभूषण लेकर चंपत होने की बात कही जा रही है। दुकानदार का कहना है की जान जाने के डर मै दुकान मालिक दशरथ वर्मा, और मेरा पोता, अंश वर्मा कुछ नही बोल पाये। कुछ देर बाद उक्त घटना चारो तरफ आग के तरह फैल गया, स्थानीय लोगो द्वारा इस घटना को लेकर तरह तरह की बातें कही जा रही है ।

घटना की खबर मिलते ही क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा,प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज नीरज कुमार राय अपने दल बल के साथ मौके का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही दुकान में लगी सीसी फुटेज को खंगाला।

प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय बोले :

इस विषय में जब प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज नीरज कुमार राय से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया की पुलिस हर एक बिन्दु पर अपनी पैनी निगाह लगाई है। दुकानदार की बातो को ध्यान में रखते हुए ,सीसी फुटेज के रास्ते अज्ञात चोरों तक पहुंचने की रास्ते तलाश की जा रही है। वैसे इस घटना को लेकर आम लोगो में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है, लेकिन पुलिस अपनी कार्यवाही में जुटी है। जल्द ही खुलासे हो जायेगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking