News Addaa WhatsApp Group

ट्रेन के चपेट में आने से एक युवक की मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 6, 2025  |  8:07 PM

101 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ट्रेन के चपेट में आने से एक युवक की मौत
  • जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजा

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा रेलवे स्टेशन से पूरब सुभाष चौक के समीप रविवार की देर रात रेलवे ट्रैक के बीचोंबीच एक शव देखकर आस- पास सनसनी फ़ैल गई। जीआरपी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव के शिनाख्त की कार्रवाई के बाद पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सिसवा गोइती गांव निवासी सुनील 37 वर्ष के रूप में हुई है।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

रविवार को देर रात पिलर संख्या 315/19 व 315/20 के बीच रेलवे ट्रैक के बीच में एक युवक का शव की सूचना स्टेशन अधीक्षक ने जीआरपी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शिनाख्त के लिए उसकी तलाशी करायी तो जेब में आधार कार्ड मिला जिससे उसकी पहचान सुनील पुत्र रामावतार 37 वर्ष निवासी अहिरौली कनौरा (सिसवा गोइती) पड़रौना कुशीनगर के रूप में हुई।

मृतक का मौत प्रथमदृष्टया किसी ट्रेन के चपेट में आने से होना प्रतीत हो रहा है। जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking