News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान : आम तोड़ने के विवाद में चटकी लाठिया, फायरिंग करने का आरोप,असलहा बरामद छः हिरासत में ,तीन घायल ,पढ़े पूरी खबर!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 19, 2025  |  6:18 PM

75 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान : आम तोड़ने के विवाद में चटकी लाठिया, फायरिंग करने का आरोप,असलहा बरामद छः हिरासत में ,तीन घायल ,पढ़े पूरी खबर!

कुशीनगर । जिले की तरयासुजान थाना अंतर्गत ग्राम जवही नरेंद्र में गुरुवार को दोपहर बच्चों द्वारा आम तोड़ने के विवाद में दो पक्ष आमने सामने हो गए,जिसमे जहां लठिया चटकी वही एक पक्ष ने फायरिंग करने का आरोप दूसरे पक्ष पर लगाया है। जिसमें एक पक्ष से दो वही दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति को चोटिल होने की सूचना मिल रही है। एक पक्ष ने पांच लोगों को नामजद और कुछ अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने का आवेदन दिया है।वही दूसरे पक्ष से समाचार लिखते समय तक कोई आवेदन देने की बात सामने नहीं आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छः लोगों को हिरासत में लेते हुए एक असलहा बरामद कर लिया है,साथ ही आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

जानिए पूरा मामला !

तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम जवही नरेन्द्र निवासी राम नरेश सिंह के आम के बगीचे से गांव के ही ग्राम प्रधान बबलू देवान के पट्टीदार और घर के बच्चे आम तोड़ रहे थे,जिसकी शिकायत लेकर राम नरेश के घर के एक युवक ग्राम प्रधान बबलू देवान के घर गया, जहां बात बढ़ गई और वहां उपस्थित लोगों ने उस लड़के से मार पीट कर लिया । बात आगे बढ़ी,दोनों पक्ष आमने सामने हो लिए,दोनों तरफ से लठिया चटकी,जिसमे तीन लोग घायल हो गए,फिर ग्राम प्रधान बबलू देवान द्वारा हाथ में असलहा लेकर दूसरे पक्ष को दौड़ाया गया,जिसका वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वही राम नरेश सिंह ने बबलू देवान पर फायर करने का लिखित आरोप पुलिस को दी गई अपने आवेदन में लगाते हुए पांच लोगों के साथ कुछ अज्ञात व्यक्ति को अभियुक्त बनाया है।वही राम नरेश के पक्ष से दो लोग तो बबलू देवान के पक्ष से उनका भाई को चोटिल होने की बात कही जा रही हैं। स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए असलहा लहराने और फायरिंग करने के आरोपी ग्राम प्रधान बबलू देवान को गिरफ्तार करते हुए असलहा बरामद कर लिया है वही उनके पक्ष से तीन लोग और हिरासत में लिए गए हैं,वही रामनरेश सिंह के पक्ष से दो लोग पुलिस हिरासत में हैं। समाचार लिखते समय तक अभी ग्राम प्रधान बबलू देवान के तरफ से कोई आवेदन स्थानीय पुलिस को नहीं मिली है,शांति सुरक्षा बंदोबस्त के लिए मौके पर पुलिस मौजूद है

बोले इंस्पेक्टर धनबीर सिंह!

इस संवाददाता के प्रश्नों के उत्तर देते हुए प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान धनबीर सिंह ने बताया कि मामला की हर एक बिंदु पर पुलिस की पैनी नजर टिकी है। पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तसबीर के आधार पर आरोपी ग्राम प्रधान बबलू देवान को हिरासत में ले लिया गया है,साथी ही असलहा भी बरामद कर लिया गया हैं। पुलिस आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी हैं,किसी कीमत पर किसी को कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।

संबंधित खबरें
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking