News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान: बिजली विभाग का मेगा अभियान: आठ पर मुकदमा, 53 कनेक्शन कटे, 1.05 लाख की वसूली

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 16, 2025  |  9:50 PM

96 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: बिजली विभाग का मेगा अभियान: आठ पर मुकदमा, 53 कनेक्शन कटे, 1.05 लाख की वसूली
  • सिसवा बाजार क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने की बड़ी कार्रवाई, उपभोक्ताओं से अपील – तय तारीख तक भरें बकाया बिल

कुशीनगर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निर्देश पर मंगलवार को तरया सुजान के सिसवा बाजार क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा एक मेगा ड्राइव चलाया गया। इस अभियान में विभाग की दो टीमों ने एक्सईएन अरुण कुमार यादव के नेतृत्व में सुबह से ही घर-घर चेकिंग शुरू की, जिससे इलाके में बिजली चोरों में अफरा-तफरी मच गई।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

कार्रवाई के दौरान आठ उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। वहीं, लगभग 17 लाख रुपये के बकाए के चलते 53 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। अभियान के दौरान मौके पर ही करीब ₹1.05 लाख की वसूली भी की गई।

एक्सईएन अरुण कुमार यादव ने बताया कि इस अभियान में पूरे खंड के अधिकारियों व कर्मचारियों की दो टीमें लगाई गई थीं, जिनके साथ डिस्कॉम से नामित अधिकारियों ने भी भाग लिया और निरीक्षण किया। सभी को सख्त निर्देश दिए गए कि बिजली चोरी और बकायेदारों पर कठोर कार्यवाही की जाए।

शाम 5:30 बजे खंड के सभी मीटर रीडरों की परेड कराकर उनके कार्यों की समीक्षा की गई। निर्देश दिया गया कि अब मीटर की फोटो खींचकर ऑटो ओसीआर और प्रोब के माध्यम से ही बिल तैयार किया जाएगा ताकि गलत बिलिंग की संभावना खत्म हो सके। लापरवाही बरतने वाले मीटर रीडरों को चेतावनी दी गई है कि यदि माह के अंत तक सुधार नहीं हुआ, तो बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।

अभियंता यादव ने यह भी बताया कि अभियान आगे भी नियमित रूप से चलता रहेगा और हर सप्ताह एक फीडर की चेकिंग कराई जाएगी। 10 हजार रुपये से अधिक बकायेदारों पर विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई होगी और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कनेक्शन काटा जाएगा।

इसके अलावा ट्रांसफॉर्मर की सुरक्षा के लिए फ्यूज सेट और टेललेस यूनिट लगाए जा रहे हैं, जिससे पिछले वर्ष की तुलना में 50% तक ट्रांसफॉर्मर खराब होने की घटनाएं घटी हैं और बिजली आपूर्ति में सुधार हुआ है। विभाग ने भीषण गर्मी के बीच सतत आपूर्ति बनाए रखने का भरोसा दिलाया है।

संबंधित खबरें
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking