News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान : गांव-गांव पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने मनाया रक्षा बंधन का त्यौहार बहनों से राखी बंधवाकर सुरक्षा का किया वादा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 9, 2025  |  7:04 PM

66 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान : गांव-गांव पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने मनाया रक्षा बंधन का त्यौहार बहनों से राखी बंधवाकर सुरक्षा का किया वादा

कुशीनगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिले में पुलिसकर्मियों ने एक अलग और सराहनीय पहल करते हुए गांव-गांव जाकर बहनों से राखी बंधवाई और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। इस पहल ने ग्रामीण क्षेत्रों में भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया।

बताते चलें कि तरयासुजान थाना प्रभारी निरीक्षक धनबीर सिंह ने अपने दल के साथ विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों और बहनों से राखी बंधवाई और उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर है। इस मौके पर बच्चों के चेहरों पर खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं ग्रामीणों ने भी इस प्रयास की प्रशंसा की।

इसी क्रम में चौकी प्रभारी बहादुरपुर अनुराग शर्मा ,आरक्षी कर्मवीर सिंह,आरक्षी संदीप गौड़,आरक्षी इंद्रसेन ,आरक्षी सूर्यकांत,आरक्षी राम सिंह,आरक्षी गुड्डू के साथ ग्राम सभा बहादुरपुर पहुंचे। वहां उन्होंने स्थानीय बहनों के साथ रक्षा बंधन का पर्व मनाया। बहनों ने उन्हें राखी बांधकर उनके सुख-समृद्धि की कामना की, जबकि चौकी प्रभारी ने बदले में उनके सम्मान और सुरक्षा का जिम्मा उठाने का वचन दिया।

रक्षाबंधन के इस मौके पर पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच आपसी विश्वास और भाईचारे की भावना और मजबूत हुई। इस अनूठी पहल से न केवल पुलिस और जनता के बीच दूरी कम हुई, बल्कि यह संदेश भी गया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ पुलिस सामाजिक रिश्तों को भी सहेजने में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking