News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान ; पंद्रह पेटी बंटी बबली अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार,एक मोटर साइकिल बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 7, 2025  |  6:45 PM

155 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान ; पंद्रह पेटी बंटी बबली अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार,एक मोटर साइकिल बरामद

तरयासुजान ; पंद्रह पेटी बंटी बबली अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार,एक मोटर साइकिल बरामद

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

कुशीनगर । तरयासुजान पुलिस ने पंद्रह पेटी अवैध शराब बंटी बबली के साथ तीन शराब तस्करों को दबोचा है,जिनके कब्जे से एक प्लेटिना मोटर साइकिल भी बरामद हुआ है। शराब तस्कर बरामद शराब को ऊंचे कीमत पर बिक्री करने के लिए विहार प्रदेश ले जाने के जुगत में जुटे थे।

बताते चले कि एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज अमित सक्सेना के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री,निष्कर्षण,परिवहन के रोक थाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को जरिए मुखबिर यह सूचना प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राज प्रकाश सिंह को हाथ लगी कि थाना क्षेत्र से कुछ शराब तस्कर शराब की खेप बिहार ले जाने के फिराक में है। इंस्पेक्टर ने सूचना पर।विश्वास कर उप निरीक्षक रविकांत सिंह,उप निरीक्षक मृत्युंजय सिंह,हेड कांस्टेबल रामसुरेश यादव,आरक्षी राहुल यादव,आरक्षी रवि कुमार साहनी की एक टीम बना कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान से विकास ठाकुर पुत्र राम चन्द्र ठाकुर सा0 गड़हिया पाठक थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर, बृजेश पाठक पुत्र शोभा गोंड सा0 तरया नौका टोला थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर ,घन श्याम ठाकुर पुत्र बलिस्टर ठाकुर सा0 गड़हिया पाठक थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 15 पेटी (675 पीस) बंटी बबली अवैध देशी शराब व एक अदद प्लेटिना मोटर साइकिल UP57BK9425 बरामद करने में सफलता प्राप्त किया।

*स्थानीय पुलिस बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0-64/2025 धारा 60/72 आबकारी अधि0 अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत
अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत

हाटा, कुशीनगर। हाटा देवरिया रोड पर स्थित क्रिस्तूराजा स्कूल के सामने बाजार कर घर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking