News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान पुलिस द्वारा सतर्क दृष्टि बनाये रखते हुए ईद-उल-फितर त्योहार को कराया जा रहा सकुशल सम्पन्न

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 31, 2025  |  10:35 AM

212 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान पुलिस द्वारा सतर्क दृष्टि बनाये रखते हुए ईद-उल-फितर त्योहार को कराया जा रहा सकुशल सम्पन्न

कुशीनगर । तरयासुजान थाना क्षेत्र में ईद उल फितर का त्यौहार कड़ी निगाहबानी में प्रशाशन द्वारा संपन्न कराया जा रहा हैं। इस क्रम में उप जिलाधिकारी तमकुहीराज,क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज अमित कुमार सक्सेना ,प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राज प्रकाश सिंह द्वारा थाना क्षेत्र के गड़हीया चिंतामणि मस्जिद ईदगाह पर निरीक्षण किया।

आपके लिए और..- तमकुहीराज में आज रात गूंजेगा महावीरी अखाड़े का डंका, 14...

बताते चलें कि ईद-उल-फितर की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राज प्रकाश सिंह द्वारा थाना क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती किया गया है। थाना क्षेत्र के सभी चौकी प्रभारी,हल्का दरोगा अपने अपने थाना क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रह कर नमाज स्थलों के सुरक्षा की निगरानी कर रहे है।

बोले इंस्पेक्टर राज प्रकाश सिंह:

इस संवाददाता से बात करते हुए प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राज प्रकाश सिंह ने बताया कि मीडिया के माध्यम से मेरा आम नागरिकों से अपील है कि हम सभी शांति और भाईचारे का माहौल बनाए रखें। तथा प्रशाशन सहयोग करते हुए भाई चारा का त्यौहार ईद उल फितर एक दूसरे मिल कर खुशी के माहौल में संपन्न करे। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से संवेदनशील स्थानों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इन स्थानों पर सतर्कता बढ़ाने के लिए पुलिस अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। कुशीनगर पुलिस इस बात के लिये प्रतिबद्ध है कि ईद-उल-फितर का त्योहार शान्तिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking