कुशीनगर । जिले की तरयासुजान पुलिस ने बुधवार को एक अभियुक्त को अवैध तमंचा के साथ उस समय दबोचा है,जब वह तमंचा लेकर कही जा रहा था।
मिली जानकारी के मुताबिक जनपद कुशीनगर में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को थाना तरयासुजान प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह,उप निरीक्षक प्रभात यादव,उप निरीक्षक आलोक सिंह,हेड कांस्टेबल अवधेश यादव,आरक्षी राहुल कन्नौजिया के साथ क्षेत्र सुरक्षा शांति बंदोबस्त भ्रमणशील थे की एक व्यक्ति दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर इधर उधर छिपने लगा,पुलिस को उस व्यक्ति पर शक हुआ जिसे पकड़ कर जमा तलाशी लिया गया तो उसके पास से एक तीन सौ पंद्रह बोर के अवैध तमंचा और एक तीन सौ पंद्रह बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान गोविन्द चौहान पुत्र मनोज चौहान साकिन दोमाठ थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर के रूप में हुआ हैं।
प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राज प्रकाश सिंह ने इस संवाददाता को बताया कि बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 451/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…
शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…
कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…