कुशीनगर। जनसमस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को थाना तरयासुजान परिसर में संपूर्ण समाधान थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा ने की। इस दौरान फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
थाना दिवस में कुल 31 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 9 शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित थीं, जिनका अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि 22 शिकायतें राजस्व एवं अन्य विभागों से संबंधित होने के कारण उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
उप जिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा ने अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने लंबित मामलों में भी तेजी लाने और शिकायतकर्ताओं को संतोषजनक न्याय दिलाने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव, सभी चौकी प्रभारी, राजस्व विभाग के कर्मचारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। थाना दिवस के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…