News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान: लग्जरी वाहन से 32 पेटी शराब बरामद, अंतर प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 15, 2024  |  7:24 PM

31 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: लग्जरी वाहन से 32 पेटी शराब बरामद, अंतर प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के तरयासुजान पुलिस ने शुक्रवार को दिन के उजाले में राष्ट्रीय राज मार्ग के रास्ते बिहार के तरफ जा रही एक लग्जरी वाहन से 32 पेटी अवैध शराब को बरामद करते हुए एक अंतर प्रांतीय शराब तस्कर को उस समय दबोचा है, जब तस्कर शराब की खेप को कुछ क्षण में बिहार सीमा में प्रवेश करने वाला था।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह को जरिए मुखबिर यह सूचना हाथ लगी की एक स्कार्पियो गाड़ी से शराब तस्कर अंग्रेजी शराब की खेप को बिहार ले जाने वाले है। सूचना पर विश्वास कर इंस्पेक्टर ने उक्त बाते चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र से साझा किया , सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बहादुरपुर ने चौकी पर चेकिंग शुरू कर दिया। साथ ही उप निरीक्षक विमलेश दिवेदी,आरक्षी विरेन्द्र गुप्ता,आरक्षी पंकज यादव को पीछे से निगहबानी में लगा दिया। तब तक मुखबिर द्वारा बताए गए रंग की गाड़ी आते दिखाई दिया जिसको आगे पीछे से घेराबंदी कर लिया गया, और जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमे कुल 32 पेटी देशी व अंग्रेजी शराब (वाहन सहित कुल कीमत 15 लाख रुपये) के साथ एक अंतर प्रांतीय शराब तस्कर अजय कुमार पुत्र वल्देव शाह सा0 औराई थाना औराई जिला मुजफ्फरनगर ( बिहार) को गिरफ्तार किया गया।

चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र ने कहा

उपरोक्त बरामदगी के विषय में इस संवाददाता को पुलिस चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र ने बताया कि लग्जरी वाहन स्कार्पियो का रजि0नं0 BR01PC3663 है। पुलिस रजिस्ट्रेशन नंबर के रास्ते वाहन मालिक तक पहुंचने के जुगत में जुटी है। जल्द ही एक ऐसा नेटवर्क का खुलासा होने वाला है जो शराब तस्करी में अपना पाव अंगद के तरह जमाया हुआ है, पुलिस की पैनी निगाहे उधर टिकी है।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking