News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: बोलेरो वाहन मय 35 पेटी देशी शराब बरामद, दो शराब तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 27, 2024  |  7:02 PM

142 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: बोलेरो वाहन मय 35 पेटी देशी शराब बरामद, दो शराब तस्कर गिरफ्तार
कुशीनगर । तरयासुजान पुलिस को एक कामयाबी हाथ आई है,पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के क्रम में एक बोलेरो वाहन में छिपा कर ले जाई जा रही देशी शराब की खेप के साथ दो शराब तस्करों को भी दबोचा है। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र ने तरयासुजान पुलिस टीम को पन्द्रह हजार रुपए का पुरस्कार दिया है।
जानकारी रहे की प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक श्यामलाल निषाद, उप निरीक्षक प्रभात यादव,आरक्षी श्री कृष्ण मौर्य,आरक्षी अवनीश कुमार सिंह को साथ लेकर थाना क्षेत्र के भुलिया बाजार नहर के पास  संदिग्ध व्यक्ति,वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलेरो वाहन से तस्करी हेतु ले जायी जा रही कुल 35 पेटी देशी शराब की बरामदगी करते हुए दो शराब तस्करों रामप्रवेश यादव पुत्र स्व0 सुखारी यादव सा0 सुमही बुजुर्ग उर्फ मेंहदिया थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर व अवधराज जायसवाल पुत्र स्व0 सीताराम जायसवाल सा0 सेवरही थाना सेवरही जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 299/2024 धारा 60/72 आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बोली पुलिस 

प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने इस संवाददाता को बताया की अभियुक्तों से पुछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया है की पकड़े गए लोग तरयासुजान थाना अंतर्गत भुलिया बाजार स्थित शराब की दुकान से अधिक मात्रा में शराब खरीदते है व ऊंचे दामों में बेचने के लिये बोलेरो वाहन में शराब छिपाकर बिहार लेकर जाते है,और अधिक मुनाफ कमाने के लिए तस्करी का अंजाम दिया करते है।
मिडिया से रूबरू होते हुए एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध एक बड़ा अभियान मेरे द्वारा चलाया जा रहा है, जिस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर अभिनव त्यागी के अगुवाई में तरयासुजान पुलिस ने उपरोक्त कामयाबी हासिल किया है,पकड़े गए अभियुक्त के ऊपर गैंगस्टर के अतिरिक्त और भी करवाई सुनिश्चित की जायेगी।  शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

आपके लिए और..- तमकुहीराज में आज रात गूंजेगा महावीरी अखाड़े का डंका, 14...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking