News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: टैक्टर ट्राली पर लदा 42 बोटा अवैध सागवन की लकडी बरामद, दो गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 22, 2023  |  8:39 PM

102 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: टैक्टर ट्राली पर लदा 42 बोटा अवैध सागवन की लकडी बरामद, दो गिरफ्तार

कुशीनगर। तरयासुजान पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली पर लाद कर बिहार प्रदेश को ले जाए जा रहे सागवान की बयालीस बोटा अवैध लकड़ी को बरामद करते हुए दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा के नेतृत्व में थाना तरयासुजान पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को एक टैक्टर ट्राली से कुल 42 बोटा अवैध सागवन की लकडी की बरामदगी करते हुए दो अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।

बताते चले की प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान अमित कुमार शर्मा ,उप निरीक्षक महेंद्र नाथ सिंह यादव,आरक्षी श्री कृष्ण मौर्या,आरक्षी अमित यादव,आरक्षी अश्वनी यादव के साथ क्षेत्र भ्रमण में निकले थे की दनियाडी बजार के पास एक आईसर ट्रैक्टर ट्राली सहित आते दिखाई दिया,जिसे रोक कर चेक किया गया तो उस पर अवैध रूप से बयालीस नग सागवान की लकड़ी बरामद की गई,बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण विनोद चौहान पुत्र कारी चौहान,निवासी दनीयाडी थाना तरयासुजान जिला कुशीनगर, नंद लाल चौहान पुत्र रामई चौहान निवासी गोपालपुर,थाना तरयासुजान को गिरफ्तार करते हुए सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

स्थानीय पुलिस धारा 4/10 वन संरक्षण अधि0 व 3/28 ट्राजिट एक्ट के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुटी है।

जानिए क्या कहते है इंस्पेक्टर अमित शर्मा :

जब यह संवाददाता ने थाना तरयासुजान के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार शर्मा से बात किया तो उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा की थाना क्षेत्र में किसी कीमत पर अवैध कारोबार से जुड़े लोगो को पनपने नहीं दी जाएगी, हरे पेड़ की काटने की शिकायत मिली थी,की कुछ लोग इधर उधर से हरे पेड़ को अवैध रूप से काट कर उच्चे दाम पर विक्री करने के लिए बिहार ले जाते है,पुलिस टीम इनके पीछे मुखबिर लगाई थी,जिसके बाद उपरोक्त करवाई करने में सफलता मिली है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking